दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के लिए 26 जनवरी का दिन अहम है। इस दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस साल भारतवासी 73वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। देश की आजादी के बाद भारतीस संविधान का गठन हुआ था। बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को संविधान निर्माता कहा जाता है लेकिन बाबा साहब के अलावा देश के संविधान के निर्माण में 210 लोगों का हाथ था। भारत के संविधान को कई बाते खास बनाती हैं। संविधान को दिसंबर में ही अपना लिया गया था, लेकिन 26 जनवरी को लागू करके इस दिन को गणतंत्र दिवस के तौर पर घोषित कर दिया गया, इसके पीछे खास वजह थी। वहीं भारतीय संविधान हाथ के बने कागज पर हाथों से लिखा गया है लेकिन इतने सालों से इन कागजों को संजोकर रखना बड़ी बात है। भारत के संविधान से जुड़ी ऐसी ही कई और बाते हैं जो हर भारतीय को पता होनी चाहिए।