फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2021: इस बार कुछ इस तरह मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, पहली बार राजपथ पर दिखेगा ये नजारा

Tue, 26 Jan 2021 06:43 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गणतंत्र दिवस परेड - फोटो : Ravi Batra
इस साल भारत 72वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस साल का गणतंत्र दिवस कई मायनों में काफी अलग होने वाला है। इस साल कोरोना वायरस की वजह से भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। इस गणतंत्र दिवस समारोह में कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो देशवासी पहली बार देखेंगे। कोरोना वायरस की वजह से इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथियों और दर्शकों की संख्या को कम किया गया है। इस साल राजपथ से सिर्फ 25,000 लोग ही गणतंत्र दिवस की परेड देख पाएंगे। गौरतलब है कि पिछले साल तक 1.15 लाख लोग राजपथ में मौजूद रहते थे।
विज्ञापन

2 of 6
गणतंत्र दिवस परेड - फोटो : Ravi Batra
परेड का रूट होगा छोटा
  • इस साल गणतंत्र दिवस परेड के रूट को भी छोटा कर दिया गया है। पहले परेड की लंबाई 8.2 किलोमीटर होती थी, लेकिन अब परेड की लंबाई सिर्फ 3.3 किलोमीटर होगी। आपको बता दें पहले परेड विजय चौक से लाल किले तक जाती थी, लेकिन इस बार विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक ही जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
छोटे बच्चे नहीं होंगे शामिल
  • इस साल कोरोना वायरस की वजह से 15 साल से कम उम्र के बच्चे परेड का हिस्सा नहीं होंगे। साथ ही इस बार दिव्यांग बच्चों को भी शामिल नहीं किया जाएगा।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
दस्ते छोटे होंगे
  • इस बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले दस्ते भी छोटे होंगे। इस बार दस्ते में सिर्फ 96 लोग ही होंगे। इससे पहले तक दस्ते में 144 लोगों होते थे।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
कोई विदेशी मुख्य अतिथि नहीं
  • इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर कोई भी विदेशी गणमान्य व्यक्ति मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल नहीं होगा। आपको बता दें ऐसा 55 साल बाद हो रहा है। इस साल कोरोना वायरस की वजह से विदेशी मुख्य अतिथि को नहीं बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
पहली महिला फाइटर पायलट होंगी परेड का हिस्सा
  • इस साल गणतंत्र दिवस के मौक पर लेफ्टिनेंट भावना कांत भी शामिल होंगी, जो परेड में शामिल होने वालीं पहली महिला फायटर पाइलट होंगी। इसके अलावा इस बार राफेल लडाकू विमान भी परेड का हिस्सा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें