हर रिश्ता विश्वास की बुनियाद पर टिका होता है। अगर आप भी किसी से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और वो आपको धोखा दे रहे हैं तो इसका आपको बुरा लगना लाजमी है। प्यार में धोखा खाने से बचने के लिए लोगों को अपनी आंखें भी खुली रखनी चाहिए। कभी भी किसी पर आंख बंद कर के भरोसा नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो जरा सर्तक हो जाएं।
नाम के पहले अक्षर का हमारे जीवन में काफी महत्व बताया गया है। आज हम आपको ऐसे नाम वाले लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कहीं न कहीं अपने पार्टनर को धोखा देते हैं। आप भी अगर प्यार में हैं तो जान लें धोखा देने वाले लोगों की लिस्ट में कौन सी राशि के लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
couple lifestyle
- फोटो : file photo
कुंभ राशि
इस राशि के लोग बहुत शांत रहते हैं, लेकिन स्वभाव से डोमिनेटिड होते हैं। ये लोग अपनी ही दुनिया में मस्त रहते हैं। इनका अपने पार्टनर से बहुत जल्दी मन भर जाता है। जब इन्हें अपने पार्टनर में वो खूबियां नहीं दिखती जो ये उनमें चाहते हैं तो ये उनसे दूरी बनाना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
couple lifestyle
- फोटो : file photo
मेष राशि
इस राशि के लोगों मे किसी भी चीज को लेकर सब्र नहीं होता। इसके अलावा ये बहुत सेंसिटिव होते हैं। अगर ये देखते हैं कि रिलेशनशिप में चीजें इनके हिसाब से नहीं चल रहीं तो ये अपने पार्टनर को नजरअंदाज करने लगते हैं। वैसे ये बहुत रोमांटिक होते हैं, लेकिन आप इनसे लॉयल्टी की उम्मीद नहीं कर सकते।
4 of 7
couple
- फोटो : file photo
धनु राशि
इस राशि के लोग बहुत जल्दी किसी भी चीज से बोर हो जाते हैं। कुछ ऐसे ही वो रिलेशनशिप के मामले में भी होते हैं। शुरू में वो आपको बहुत प्यार दिखाएंगे आपके लिए सीरियसनेस भी दिखाएंगे, लेकिन एक वक्त के बाद वो आपसे बोर होने लगेंगे और आपसे कटने लगेंगे। इन लोगों को अपनी आजादी से बहुत प्यार होता है। इन्हें रिश्ते में बांधकर रखना कोई आसान काम नहीं है।
विज्ञापन
5 of 7
couple
- फोटो : file photo
मीन राशि
मीन राशि के लोग बहुत स्वार्थी होते हैं। इनके लिए अपनी भावनाएं ज्यादा मत्वपूर्ण होती हैं। मीन राशि के लोग अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीद रखते हैं जिस वजह से इनके रिश्ते में परेशानियां आ सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
couple
- फोटो : file photo
सिंह राशि
इस राशि के लोगों की विशेषता होती हैं कि ये प्यार में बिल्कुल परफेक्ट होते हैं और भविष्य में अच्छे पार्टनर साबित होते हैं। इस राशि के लोग नाटक करने में माहिर होते हैं। खास बात यह है कि अगर इस राशि के लोग अपने पार्टनर के साथ खुश नहीं हैं तो वो उस रिश्ते से बाहर निकल आते हैं।
मिथुन राशि
अक्सर इस राशि के लोग दिलफेंक और जिज्ञासु माने जाते हैं। दूसरों को अपनी बातों से कैसे इंप्रेस करना है, ये मिथुन राशि वाले लोग अच्छी तरह जानते हैं। इस राशि वाले लोग अपनी बातों से दूसरों को आसानी से बेवकूफ बना देते हैं।