फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह की रोमांटिक लव स्टोरी, तीन महीने बाद हेजल ने एक्सेप्ट की थी फ्रेंड रिक्वेस्ट

Thu, 12 Dec 2019 01:05 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Yuvraj Singh And his Wife Hezal - फोटो : Twitter
सिक्सर किंग के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम में विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने विरोधियों को मात देने वाले युवराज कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को भी हरा दे चुके हैं। युवराज एक बेहतर इंसान भी हैं और उनकी पर्सनल लाइफ भी रोमांचक है। उनके 38वें जन्मदिन पर हम उनकी रोमांटिक लव लाइफ के बारे में बात करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हेजल कीच के साथ युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
युवराज सिंह क्रिकेट के फील्ड से, जबकि हेजल कीच एक्ट्रेस, दोनों अलग-अलग क्षेत्र के। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हेजल कीच का प्यार पाने के पीछे युवराज का क्रिकेट स्टारडम नहीं, बल्कि तीन साल की कड़ी मेहनत थी। कहानी फिल्मी लग सकती, लेकिन बिल्कुल सच है।
विज्ञापन

3 of 6
युवराज सिंह और हेजल कीच
युवराज सिंह तीन साल तक लगातार कोशिश करते रहें कि हेजल के साथ वो कॉफी डेट पर जाएं, लेकिन उनकी बात बन नहीं पा रही थी। ऐसा नहीं था कि हेजल इसके लिए मना कर देती थीं। वो तो हर बार मुलाकात के लिए हां करती थीं, मगर मुलाकात के दिन ही ऐन मौके पर अपना फोन ऑफ कर देती थीं या फिर युवराज का फोन ही नहीं उठाती थीं।

4 of 6
युवराज सिंह और हेजल - फोटो : सोशल मीडिया
तीन साल तक यही चलता रहा, लेकिन युवराज ने भी हार नहीं मानी। युवराज सोशल मीडिया फेसबुक पर हेजल के फ्रेंड बनने में कामयाब हुए, हालांकि यहां भी उनको तुरंत सफलता नहीं मिली। युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया कि हेजल ने तीन महीने बाद उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की थी। उसके बाद बातों का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
युवराज सिंह और हेजल कीच
फिर दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए उनकी पहली डेट संभव हो सकी। कहते हैं ना कि प्यार करने वालों की कभी हार नहीं होती। तो यहां भी देर से ही सही मगर युवराज के लिए भी वो दिन आया। लगभग तीन साल बाद युवराज और हेजल कॉफी डेट पर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवराज सिंह और हेजल कीच
वहीं, इस बारे में हेजल का कहना है कि लगातार मुलाकात के बाद भी मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ था कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं। यह मुझे तब पता चला, जब युवराज ने मुझे प्रपोज किया। बस फिर क्या था, मैंने युवराज का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। और ऐसे दोनों के रिश्ते ने मुकाम पाया। 30 नवंबर 2016 को दोनों परिणय सूत्र में बंधे और हंसी-खुशी जीवन बिता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें