फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड हो गया है नाराज, अब चुटकियों में मानेगा ऐसे

Sat, 23 Sep 2017 01:10 PM IST
amarujala.com- written by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 5
क्या आपका ब्वॉयफ्रेंड आपसे नाराज हो गया है? क्या उसका मूड ऑफ है? क्या आपको डर लग रहा है कि आप उसे कैसे मनाएंगी? तो अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से अपने ब्वॉयफ्रेंड की नाराजगी को दूर कर सकते हैं। 

स्पष्ट रूप से पूछें मूड खराब होने कारण
आप सीधे तौर पर अपने ब्वॉयफ्रेंड से उसकी नाराजगी या फिर मूड खराब होने का कारण पूछ सकती हैं। ज्यादातर समय ऐसा करना ही अच्छा होता है। स्पष्ट रूप से बात होने पर कई सारी चीजें सामने आ जाती हैं और उसमें सुधार की पूरी संभावना होती है। कई बार ब्वॉयफ्रेंड मन में दबा बहुत कुछ बता देता है और कई बार चुप हो जाता है। ऐसे में हालात संभालने की जिम्मेदारी आपकी।

पढ़ें- अगर आपकी गर्लफ्रेंड के हैं बहुत 'मेल फ्रेंड्स' तो होंगे ये फायदे
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड हो गया है नाराज, अब चुटकियों में मानेगा ऐसे

2 of 5
सरप्राइज दें
ब्वॉयफ्रेंड का मूड खराब होने पर या फिर उसके नाराज होने पर आप उसे सरप्राइज दे सकती हैं। ये सरप्राइज किसी भी तरह का हो सकता है। आप उसके लिए कोई गिफ्ट खरीद सकती हैं। कुछ स्पेशल तैयार कर सकती हैं। उसको किसी मैसेज के साथ कार्ड दे सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप उसकी पसंद के कपड़े पहन कर तैयार भी हो सकती हैं। इससे ब्वॉयफ्रेंड को अच्छा लगेगा और वे जल्द ही मान भी सकता है।

पढ़ें- अगर आप भी कर रही हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तो जान लें ये खतरे...
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड हो गया है नाराज, अब चुटकियों में मानेगा ऐसे

3 of 5
चॉकलेट और फूल गिफ्ट करें
ब्वॉयफ्रेंड अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड को चॉकलेट या फूल गिफ्ट करता है लेकिन ये दोनों चीजें लड़कों को भी पसंद होती हैं। ऐसे में आप अपने ब्वॉयफ्रेंड को चॉकलेट खिला सकती हैं। कहते हैं मीठा खाने से मूड अच्छा हो जाता है और फिर आपके पार्टनर की नाराजगी तुरंत दूर हो जाएगी।

पढ़ें- सोने से पहले हर लड़की सोचती है ये बातें, लड़के जान लें

ब्वॉयफ्रेंड हो गया है नाराज, अब चुटकियों में मानेगा ऐसे

4 of 5
पसंदीदा खाना बनाएं
आप अपने ब्वॉयफ्रेंड की नाराजगी को दूर करने के लिए उसके पसंद का खाना भी बना सकती हैं। कहते हैं मर्दों को खुश करना हो तो उनके पेट से होकर गुजरना पड़ता है और ऐसे में बेहतरीन खाना आपके ब्वॉयफ्रेंड का मूड तुरंत ठीक कर सकता है।

पढ़ें- 30 की उम्र में आकर इतनी बदल जाती है आपकी सोच, ये है सच..
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड हो गया है नाराज, अब चुटकियों में मानेगा ऐसे

5 of 5
थोड़ी देर के लिए अकेला छोड़ दें
कई बार मूड खराब होने पर आप अपने ब्वॉयफ्रेंड पर उसका कारण जानने के लिए प्रेशर डालती हैं लेकिन इससे आपका ही बुरा हो सकता है। मूड खराब होने के चलते वो आप पर चिल्ला भी सकता है। ऐसे में उसे थोड़ी देर के लिए अकेला छोड़ दें और शांति बनाए रखें। उसका मूड ठीक होते ही वो आपसे खुलकर बात करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें