फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी किसी लड़की को पसंद नहीं करते हैं तो इन तरीको से बताएं अपने दिल की बात

Fri, 06 Sep 2019 08:29 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
couple - फोटो : pixa
जीवन में हम कई लोगों से मिलते हैं। हर किसी के लिए हमारी भावनाएं अलग-अलग होती हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम जिसके साथ रहते हैं वो हमें पसंद नहीं होता है। परंतु हम उनसे सीधे तौर पर यह बात कह नहीं पाते हैं। अगर कोई लड़की आपको पंसद करती है और आपको वह लड़की पसंद नहीं है, तो समय रहते ही उसे यह बात बता दें। आज हम आपको बताने जा रहें है कि कैसे आप उनसे यह बात कह सकते है।
विज्ञापन

2 of 6
women - फोटो : pixa
मैसेज करें
अगर आप किसी लड़की को पंसद नहीं करते हैं तो आप केवल उन्हें एक मैसेज करें। ध्यान रहें कि मैसेज कुछ इस तरह से लिखा हो जिससे आप अपनी बात भी कह दें और उन्हें बुरा भी न लगे।
 
विज्ञापन

3 of 6
women - फोटो : pixa

कारण  बताएं
जब आप उन्हें यह बात बताएंगे कि आप उन्हें पसंद नहीं करते हैं। इस स्थिति में वह आपसे इसके पीछे का कारण जानना चाहेगी। तब आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप उन्हें इसके पीछे का कारण बताएं। ध्यान रहें कि आपकी वजह जायज हो।

4 of 6
Sweden women - फोटो : Pixabay.com
उन्हें बोलने का मौका दें
अपनी बात बताने के बाद उन्हें बोलने का मौका जरुर दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपके बीच झगड़े की संभावना पैदा हो सकती है। इसीलिए उनकी बात को धैर्य से सुने और उनके द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब भी दें।
 
विज्ञापन

5 of 6
women - फोटो : social media
पर्सनल स्पेस दें
आप उन्हें पंसद नहीं करते हैं यह बात बताने के बाद उनसे मिलना बंद कर दें। उन्हें इस बात को स्वीकार करने के लिए समय दें। यह समय ही उन्हें अपनी भावनाओं पर काबू करने में मदद करेगा। अगर इसके बाद भी आप उनसे मिलेंगे तो यह आपके लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shoted women
कभी मैसेज न करें
रिजेक्ट करने के बावजूद भी अगर आप उनसे बातें करते हैं, तो ऐसा करना छोड़ दीजिए। आपके बात करने से उन्हें यह उम्मीद रहेगी कि आप दोबारा उन्हें पंसद कर सकते हैं। इसलिए यह बेहतर है कि आप उनसे बात न करें और  उन्हें अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने दें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें