फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: पहली बार करने जा रहे हैं योग तो इन आसनों से करें शुरुआत

Tue, 29 Apr 2025 10:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

सबसे जरूरी है कि पहली बार योगासन करने वाले कुछ आसान और प्रभावी आसनों से शुरुआत करें, ताकि शरीर धीरे-धीरे लचीलापन और शक्ति पा सके। आइए जानते हैं कुछ शुरुआती योगासन, जिन्हें आप आराम से कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पहली बार योग करने जा रहे हैं तो करें इन आसनों का अभ्यास - फोटो : Adobe Stock
Yoga For Beginners: योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने का एक बेहतरीन तरीका है। लगभग हर स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार योग व ध्यान के माध्यम से तलाशा जा सकता है। हालांकि आपको अपनी क्षमता और शरीर की जरूरत के मुताबिक सही योग के अभ्यास करना होता है। कई बार पहली बार योगाभ्यास कर रहे लोग किसी  ऐसे आसन के अभ्यास से शुरुआत करते हैं जो उनकी क्षमताओं से अधिक कठिन हो सकता है। 

सबसे पहली बात कि पहली बार योगासन करने जा रहे हैं तो धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाएं। धैर्य रखें और अपने शरीर की सीमाओं को समझें। सबसे जरूरी है कि पहली बार योगासन करने वाले कुछ आसान और प्रभावी आसनों से शुरुआत करें, ताकि शरीर धीरे-धीरे लचीलापन और शक्ति पा सके। आइए जानते हैं कुछ शुरुआती योगासन, जिन्हें आप आराम से कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala
ताड़ासन 

यह सीधे खड़े होकर किया जाने वाला योग है जिसमें दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी होनी चाहिए। फिर हाथों को सीधा ऊपर उठाते हुए पूरे शरीर को स्ट्रेच किया जाता है। इस दौरान गहरी सांस लेकर कुछ सेकंड इसी स्थिति में रहना होता है। 

ताड़ासन के अभ्यास से शरीर में संतुलन बढ़ता है। रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन

3 of 5
वज्रासन - फोटो : freepik
वज्रासन

नए योगी के लिए वज्रासन का अभ्यास तुलना में सरल होता है। इसमें घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठना होता है। फिर पीठ को सीधा रखते हुए हाथों को जांघों पर रखा जाता है। इस दौरान सामान्य रूप से सांस लेते हैं। वज्रासन का नियमित अभ्यास करने से पाचन में सुधार होता है। ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। साथ ही खाने के बाद बैठने के लिए यह सबसे उपयुक्त आसन होता है। 

4 of 5
भुजंगासन - फोटो : Freepik
भुजंगासन 

जो योगाभ्यास की शुरुआत कर रहे हैं, उन्हें भुजंगासन का अभ्यास जरूर करना चाहिए। इसके लिए पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के नीचे रखें। धीरे धीरे ऊपरी शरीर को उठाएं। सिर को ऊपर की ओर रखें और छाती को फैलाएं।

इस आसन का अभ्यास पीठ और रीढ़ को मजबूत बनाता है। पेट के अंगों की मालिश होती है। यह पाचन तंत्र मजबूत बनाने, वजन कम करने और तनाव व थकान दूर करने में असरदार योग क्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बालासन - फोटो : Freepik
बालासन

योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की शुरुआत कर रहे हैं तो बालासन का अभ्यास शुरुआती महीनों में करें। इसके लिए घुटनों के बल बैठकर माथा जमीन पर टिकाएं।  दोनों हाथों को सामने की ओर फैलाएं और गहरी सांस लेते हुए आराम करें।

बालासन के अभ्यास के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इससे शरीर और दिमाग को गहरी शांति मिलती है। थकान और तनाव दूर होता है। पीठ और कंधों के दर्द में राहत मिलती है।

---------------
 
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें