परिवार का दबाव
- फोटो : Adobe stock
संतानमुक्त जिंदगी के फायदे
स्वतंत्रता और निजी जीवन में संतुलन
दंपत्ति समय, ऊर्जा और संसाधन अपने लिए इस्तेमाल कर पाते हैं। बच्चा न होने पर लोग अपने करियर, यात्रा, शौक और रिलेशनशिप की क्वालिटी पर वक्त दे सकते हैं।
आर्थिक स्थिरता और बचत
बच्चे पालने, पढ़ाने, उनकी ज़रूरतों, स्वास्थ्य और भविष्य सब पर खर्च बचता है। चाइल्ड फ्री मैरिज में दंपत्ति अपनी कमाई और खर्च़ों पर नियंत्रण रख सकते हैं।
रिश्ते की गहराई और साझेदारी की ताकत
जहां बच्चे होने से समय और ऊर्जा बच्चों में लग जाती है। वहीं बिना बच्चे की जिम्मेदारियों के पति-पत्नी अपने रिश्ते, एक-दूसरे को बेहतर समझने और अपनी बातें साझा करने के लिए समय निकाल पाते हैं। इससे रिश्ते में सामंजस्य और आत्मीयता बनी रहती है।
मानसिक और भावनात्मक जीवन आसान
विशेष रूप से यदि बच्चे पालने की ज़िम्मेदारी, सामाजिक दबाव, आर्थिक बोझ आदि से मानसिक तनाव हो, तो चाइल्ड फ्री जीवन तनाव और दबाव कम कर सकता है।
स्वतंत्र चुनाव और पारिवारिक पैटर्न की आज़ादी
यह दिखाता है कि विवाह और परिवार का मतलब सिर्फ संतान नहीं हैं। शादी में दो इंसानों का संबंध, उनकी साझा ज़िंदगी और उनकी खुशी भी मायने रखती है। आधुनिक सोच में यह कदम उनके लिए एक नया विकल्प बन गया है।