कहते हैं प्यार दिल से किया जाता है लेकिन अगर रिश्ते में प्यार ही न रह जाए तो दिल पर भी असर पड़ता है। अगर आपके रिश्ते अपने जीवनसाथी के साथ सही नहीं रहते हैं तो आपको हार्ट अटैक का खतरा आम लोगों से ज्यादा रहता है। इस बारे में हुए शोध में इस बात का पता चला है कि महिलाओं को रिश्ते में होने वाले तनाव के कारण दिल की बीमारियां ज्यादा घेरती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
शोध में इस बात का पता चला है कि परिवार का तनाव, काम का दबाव, शादीशुदा जिंदगी की परेशानी के कारण महिलाएं मानसिक रूप से ज्यादा तनाव झेलती हैं।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : pixa
ज्यादातर महिलाओं के तनाव और दुख की वजह परिवार में किसी की मृत्यु या किसी के बीमार होने से है। लेकिन इन सबके अलावा अगर पति के साथ रिश्ते में अनबन या तनाव की स्थिति रहती है तो इससे हार्ट अटैक की संभावना ज्यादा हो जाती है।
खानपान का असर सेहत पर साफतौर पर पड़ता है अगर रिश्ते में तनाव रहता है तो शरीर से स्ट्रेस हार्मोन का स्त्रावित होता है जिसकी वजह से दिल की धड़कने तेज होने लगती है ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।