फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Office Tips: दफ्तर में कभी न करें ये काम, वरना बिगड़ जाएगी आपकी छवि

Mon, 02 Dec 2024 12:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इन कामों से दफ्तर में इंप्रेशन हो जाएगा खराब - फोटो : Istock
Workplace Tips: दफ्तर में लगभग 8 से  9 घंटे व्यय करते हैं। इस दौरान दफ्तर के अंदर आपकी एक अलग लाइफस्टाइल बन जाती है। इस दौरान आपका प्रोफेशनल बर्ताव बाॅस समेत सहकर्मियों को भी प्रभावित करता है। इसका असर आपके कामकाज और तरक्की पर भी होता है।  

दफ्तर में आपका व्यवहार और काम करने का तरीका आपकी छवि को बनाता और बिगाड़ता है। एक सकारात्मक छवि न केवल सहकर्मियों और बॉस पर अच्छा प्रभाव डालती है, बल्कि आपके करियर को भी आगे बढ़ाने में मदद करती है। वहीं, कुछ गलतियां आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती हैं और आपकी छवि को खराब कर सकती हैं। दफ्तर में आपका हर काम और व्यवहार आपकी छवि का प्रतिबिंब होता है। इसलिए, प्रोफेशनल माहौल में अनुशासन, ईमानदारी और सकारात्मकता बनाए रखना बेहद जरूरी है।याद रखें, एक अच्छी छवि आपके करियर की सफलता की कुंजी है। इस लेख में हम उन आदतों और कामों पर चर्चा की जा रही है,जिन्हें दफ्तर में करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
समय पर दफ्तर न पहुंचना - फोटो : Pexel
समय पर दफ्तर न पहुंचना

दफ्तर पहुंचने में रोज ही देर करते हैं तो इससे आपकी कार्यक्षमता पर सवाल उठते हैं। साथ ही आपके अनुशासनहीन होने का भी संकेत देता है। समय पर न पहुंचने से सहकर्मी और बॉस दोनों ही आपसे नाराज हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अनावश्यक गॉसिप करना - फोटो : istock
अनावश्यक गॉसिप करना

गॉसिप करना किसी भी दफ्तर का हिस्सा हो सकता है, लेकिन इसमें अति करना आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर दूसरों की आलोचना या ऑफिस की गोपनीय जानकारी साझा करना आपकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा कर सकता है।

4 of 5
काम को टालना - फोटो : Freepik.com
काम को टालना

दफ्तर में काम को टालने की आदत आपको आलसी और गैर-जिम्मेदार साबित कर सकती है। इससे न केवल आपकी छवि खराब होती है, बल्कि आपके सहकर्मी भी परेशान हो सकते हैं, क्योंकि आपकी देरी उनके काम को भी प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सहकर्मियों के काम का क्रेडिट लेना - फोटो : Istock
सहकर्मियों के काम का क्रेडिट लेना

कई बार बाॅस के सामने अपना इंप्रेशन बनाने के लिए लोग टीम वर्क का क्रेडिट या सहकर्मी के काम का श्रेय ले लेते हैं। इसके अलावा दूसरों के काम व मेहनत को छोटा दिखाने की कोशिश करते हैं। इससे आपके टीम वर्क स्किल पर सवाल उठ सकते हैं। साथ ही आपकी ये आदत सहकर्मियों के बीच आपको अप्रिय बना सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें