फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women's Day 2025: यदि वर्किंग है आपकी पार्टनर तो इस महिला दिवस उन्हें ये तोहफे देकर करें खुश

Fri, 07 Mar 2025 05:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपकी पार्टनर जॉब करती है, तो इस महिला दिवस उन्हें कुछ तोहफा देकर उनके खास होने का एहसास कराएं।
विज्ञापन
1 of 6
रिलेशनशिप - फोटो : Adobe Stock
Women's Day: हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के अधिकारों, उपलब्धियों और समानता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इस दिन दफ्तरों में कामकाजी महिलाओं को तोहफा देकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। ऐसे में यदि आपकी पार्टनर भी वर्किंग है तो उन्हें भी कुछ खास गिफ्ट देकर उनके खास होने का एहसास कराएं।

महिला दिवस पर अपनी वर्किंग पार्टनर को खुश करने के लिए ऐसे तोहफे चुनें जो उनके प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में उपयोगी हों। यहां कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज दिए गए हैं। अगर आपका गिफ्ट उनके इंटरेस्ट और जरूरतों के अनुसार होगा, तो वे न सिर्फ खुश होंगी बल्कि आपका ख्याल रखने का जेस्चर भी उन्हें खास महसूस कराएगा।
विज्ञापन

2 of 6
गिफ्ट - फोटो : instagram
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट 

उनके नाम या मोटिवेशनल कोट्स के साथ कॉफी मग गिफ्ट करें, जिसका इस्तेमाल वो अपने दफ्तर में कर सकें। इसके अलावा चाहें तो फोटो फ्रेम दें जिसमें आपकी खास यादें हों। इसे वो अपनी ऑफिस डेस्क पर सजा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ईयरफोन - फोटो : Freepik.com
ऑफिस एसेंशियल 

अपनी पार्टनर को उसकी पसंद का स्टाइलिश सा बैग गिफ्ट तोहफे में दे सकते हैं। इसके लिए पहले से ही उनकी पसंद जान लें कि वो कैसा बैग चाहती हैं। इसके अलावा चाहें तो स्टाइलिश लैपटॉप बैग तोहफे में दें, ताकि वे ऑफिस के लिए ट्रेंडी और ऑर्गेनाइज्ड रहें। अच्छी क्वालिटी के हेडफोन भी बेहतर विकल्प हैं ताकि वे आराम से काम पर फोकस कर सकें।  
 

4 of 6
घड़ी - फोटो : अमर उजाला
सेल्फ केयर गिफ्ट 

जॉब करते करते अक्सर लोग अपना ध्यान रखना भूल जाते हैं। ऐसे में अपनी पार्टनर को स्पा या मसाज वाउचर दें, जिससे वे रिलैक्स कर सकें। इसके अलावा फिटनेस बैंड या स्मार्टवॉ दे सकते हैं, ताकि उनकी हेल्थ को ट्रैक हो सके।
विज्ञापन

5 of 6
ज्वेलरी बाॅक्स - फोटो : instagram
ज्वैलरी
 
अपनी पार्टनर को ऐसी ज्वैलरी तोहफे में दे सकते हैं, जिसे वो ऑफिस में पहन सकें। इसके लिए हल्के हल्के ईयररिंग्स, ब्रेसलेट या पेंडेंट अच्छा ऑप्शन है। स्टाइलिश घड़ी भी अच्छा विकल्प है जो उनके प्रोफेशनल लुक को और एलीगेंट बनाएगा 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किताब - फोटो : Freepik.com
मोटिवेशनल गिफ्ट
 
यदि आपकी पार्टनर को किताबें पसंद हैं तो उनकी पसंदीदा लेखक या मोटिवेशनल किताबें तोहफे ने दें। प्लानर या जर्नल भी बेहतर तोहफा हो सकता है, उनके गोल्स और डेली टास्क को ऑर्गेनाइज करने के लिए।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें