सबसे पहली बात यह है कि शुरुआत में आप उन्हें इम्प्रेस करने के चक्कर में बहुत से झूठ बोल देते हैं, लेकिन झूठ तो झूठ होता है। जब आपके पार्टनर को उस झूठ का पता चलता है तो उन्हें बहुत बुरा लगता है। उनका आप पर बना विश्वास डगमगा जाता है। इसलिए कभी भी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए झूठ का सहारा न लें। आप जैसे हैं वैसे ही खुद को उनके आगे रखें।