खुश रहना या दुखी रहना काफी हद तक हमारे ही हाथ में होता है। अगर अपनी आदतों और व्यवहार से हम दुखी रहते हैं तो इसे बदला जा सकता है। और जीवन में खुशी लायी जा सकती है। बहुत सी महिलाएं अपनी गलत आदतों और सोच की वजह से दुखी रहती हैं। ऐसी महिलाओं को जरूरत है कि अपनी गलत सोच को समझें और उससे उबरने का प्रयास करें। तो चलिए जानें कि वो कौन सी आदतें और सोच हैं जिनकों महिलाओं को जरूर बदलना चाहिए एक खुशहाल जिंदगी के लिए।