रिलेशनशिप
- फोटो : freepik
इंग्लैंड की डरहम यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने स्वीडन में कुछ विवाहित जोड़ों पर रिसर्च की। उन्होंने 2021 में शादी करने वाले जोड़ों को चुना, जिनकी औसत उम्र 37 साल थी। वैज्ञानिकों ने इन जोड़ों को 10 साल तक देखा, या तब तक जब तक उनका तलाक नहीं हो गया (जो कि लगभग 20% जोड़ों में हुआ)। इस रिसर्च में एक चिंता की बात सामने आई कि जब पत्नी पति से ज्यादा कमाती है, तो पति और पत्नी दोनों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, लेकिन पतियों पर इसका ज्यादा असर होता है।