फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप इस वजह से कभी नहीं भूल पाते अपना पहला प्यार

Tue, 24 Sep 2019 08:06 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
relationship - फोटो : pixa
आपने अक्सर सुना होगा कि पहला प्यार भुलाये नहीं भूला जाता है। यह बात एकदम सच है। पहला प्यार होता ही ऐसा कि उसकी यादें आजीवन जेहन में रहती हैं और स्मृतियां साथ-साथ चलती हैं। पहला प्यार, पहला चुंबन और अपना आलिंगन ऐसी स्मृतियां होती हैं जो इंसान कभी नहीं भूलता है। दरअसल, हमें जीवन में प्रेम कई पड़ावों पर होता है लेकिन पहले प्यार की बात करते ही हमारी आंखों में अजीब-सी चमक आ जाती है। आइए जानते हैं हम क्यों अपना पहला प्यार नहीं भूलते हैं...
विज्ञापन

2 of 3
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
रिलेशनशिप एक्सपर्ट एडीना महल्ली का कहना है कि आपका पहला प्यार जिंदगी का पहला अनुभव होता है। ये ही वजह है कि आप अपने पहले प्यार को कभी नहीं भूलते हैं। एडीना कहती हैं कि हमारे दिमाग का एक क्षेत्र जिसे हिप्पोकैंपस कहते हैं, वह हमारी यादों और भावनाओं के लिए जिम्मेदार होता है। मनोवैज्ञानिक भी मानते हैं कि आपको दूसरी के मुकाबले पहले चीजें सबसे ज्यादा वक्त तक याद रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
रिश्ता
ऐसे में जीवन में कोई भी पहला अनुभव आप भुलाये नहीं भूलते हैं। यहां तक की आप अपनी नौकरी का पहला दिन भी उसी तरह से नहीं भूलते हैं जैसे पहला प्यार। पहला प्यार में हम अपनी प्रेमिका या पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से इतने गहरे जुड़ जाते हैं कि जो स्मृतियां होती हैं, वो हमसे गहराई से जुड़ी रहती हैं। पहले प्यार में जो एहसास होते हैं वो बेहद ही प्रबल होते हैं और हम उन्हें कभी नहीं भूलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें