फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते में रहने के बावजूद भी क्या आपका मन भटकता है, जानें इसके पीछे का कारण

Sat, 28 Nov 2020 02:38 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
couple
आजकल के समय में प्यार महज एक शब्द तक ही सीमित हो गया है।लोग प्यार का असली मतलब भूलते जा रहे हैं। इसीलिए आजकल के रिश्ते जुड़ने से पहले ही टूट जाते हैं। हालांकि, रिश्ते टूटने के कई कारण होते हैं। लेकिन रिश्ता टूटने का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि रिश्ते में रहने के बावजूद भी हमारा मन  कई बार दूसरे के तरफ आकर्षित हो जाता है। यह सवाल हम सभी के मन में जरुर आता है कि किसी रिश्ते में रहने के बावजूद भी हमारा मन क्यों दूसरे के तरफ आकर्षित होने लगता हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्यों होता हैं। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
couple
किसी रिश्ते में रहने के बावजूद भी अगर आप किसी दूसरे की तरफ आकर्षित होते हैं तो इसकी सबसे बड़ी वजह फिजिकल अट्रैक्शन है। आजकल लोग सिर्फ तन देखकर प्यार करते हैं। मन की सुंदरता आजकल के दौर में बेहद पीछे रह गयी है। इसीलिए आपका मन किसी बेहद सुंदर व्यक्ति को देखकर डोलने लगता हैं, और इसी वजह से आपके रिश्ते में कड़वाहट आ जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कपल्स - फोटो : pixabay
जब आपके रिश्ते में कुछ नया नहीं होता हैं, दूसरे शब्दों में कहें तो जब आपके बीच का रोमांस फीका पड़ जाता है। ऐसी स्थिती में आपका मन दूसरे की तरफ आसानी से आकर्षित हो जाता हैं। इसीलिए यह जरुरी हैं कि वक्त वक्त पर अपने प्यार का इज़हार करें। 

4 of 5
Couple
किसी भी रिश्ते में एक- दूसरे को समय देना बेहद जरुरी होता है। लेकिन जब आप अपने पार्टनर को कम समय देने लगते हैं, तब मन भटकने जैसी स्थिती पैदा हो जाती है। इसीलिए इस बात का विशेष
ध्यान रखें कि आप अपने पार्टनर को उनका पूरा समय दे रहें हैं या नहीं? 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
couple
कहते हैं शक का कोई इलाज नहीं होता और अगर यही शक आपके रिश्ते में आ जाये तो यह आपके रिश्ते की नींव हिला कर रख देता हैं। इसीलिए हमेशा कोशिश करें कि आपके रिश्ते में हर बात क्लियर रहें। मन में किसी बात का कोई संकोच न रखें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें