फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बाप से झूठ क्यों बोलते हैं बड़े होते बच्चे, ये रहीं वजहें

Thu, 24 Nov 2016 09:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
बच्चे जब बड़े होने लगते हैं तो माता-पिता से कई बातें छुपाने लगते हैं या उनसे झूठ बोलने लगते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि वो ऐसा क्यों करते हैं? क्या आपने कभी इसके पीछे छिपी वजह जानने की कोशिश की है? आज हम आपको कुछ ऐसे ही कारण बताने जा रहे हैं जिस वजह से बच्चे आपसे बातें छुपाते हैं।
विज्ञापन

मां बाप से झूठ क्यों बोलते हैं बड़े होते बच्चे, ये रहीं वजहें

2 of 9
जरूरत से ज्यादा सख्ती
कुछ पेरेंट्स जरूरत से ज्यादा सख्त होते हैं और बच्चों से केवल माता-पिता वाला रिश्ता ही रखते हैं। अगर आप भी ऐसे स्वभाव के हैं तो बता दें कि आपको हमेशा बच्चों का दोस्त बनकर रहना चाहिए। ऐसे में वो आपसे कोई भी बात शेयर करने से झिझकता नहीं है।
 
विज्ञापन

मां बाप से झूठ क्यों बोलते हैं बड़े होते बच्चे, ये रहीं वजहें

3 of 9
बच्चों पर नहीं देते ध्यान
जब माता-पिता आपस में ही झगड़ते रहते हैं और बच्चे पर ध्यान नहीं दे पाते तो वो भी अपनी बात मन में ही दबा कर बैठ जाता है। ऐसे बच्चे डिप्रेशन में भी आ सकते हैं।

मां बाप से झूठ क्यों बोलते हैं बड़े होते बच्चे, ये रहीं वजहें

4 of 9
जो बोल दिया सो बोल दिया
पेरेंट्स कई बार भूल जाते हैं कि उनका बच्चा अब बड़ा हो गया है। उन्हें उनकी बात रखने का मौका नहीं देते और सिर्फ अपनी ही बात सुनाकर चले जाते हैं। अगर बच्चा कुछ बोलना भी चाहे तो उसे चुप करा देते हैं।
विज्ञापन

मां बाप से झूठ क्यों बोलते हैं बड़े होते बच्चे, ये रहीं वजहें

5 of 9
समझाने की जगह पड़ती है फटकार
अगर कोई बच्चा अपने पेरेंट्स से अपने अफेयर की बात शेयर करता है तो वे उसे समझाने की जगह डांटने लगते हैं। ऐसे में बच्चे सब कुछ छिपकर करना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

मां बाप से झूठ क्यों बोलते हैं बड़े होते बच्चे, ये रहीं वजहें

6 of 9
उम्र में फर्क
पेरेंट्स को लगता है कि उनका बच्चा उन्हीं के नक्शे सदम पर चले। वे भूल जाते हैं कि उनका बच्चा आज की जनरेशन का है और उसकी आदतें अलग हैं। ऐसे में अगर वो उनके मन मुताबिक काम नहीं करता तो उसे डांटने लगते हैं।
विज्ञापन

मां बाप से झूठ क्यों बोलते हैं बड़े होते बच्चे, ये रहीं वजहें

7 of 9
रखना चाहिए भरोसा
अगर आपने बच्चे को घर से बाहर पढ़ने भेजा है तो आपको उस पर भरोसा दिखाना चाहिए। अगर वो अंधेरा होने से पहले अपने पीजी नहीं पहुंचता तो उसे फोन करते रहते हैं जिससे वे परेशान हो जाते हैं। इसी गुस्से में बच्चे माता-पिता से झूठ बोलते हैं।

मां बाप से झूठ क्यों बोलते हैं बड़े होते बच्चे, ये रहीं वजहें

8 of 9
दोस्त भी हो सकते हैं कारण
कई बार बच्चों को अपना फ्रेंड सर्कल इतना कंफर्टेबल लगने लगता है कि वे आपसे बातें शेयर करना जरूरी नहीं समझते। ऐसे में आपको खुद ये पता लगाने की कोशिश करनी चाहिए कि आपका बच्चा आपसे कुछ छुपा तो नहीं रहा। 
विज्ञापन

मां बाप से झूठ क्यों बोलते हैं बड़े होते बच्चे, ये रहीं वजहें

9 of 9
बच्चों की बात नहीं सुनते
जब बच्चे छोटे होते हैं तो वे घर पर सारी बातें शेयर करते हैं चाहे वो किसी से भी संबंधित हो लेकिन कुछ पेरेंट्स उन्हें समझाने की बजाय ये बोल देते हैं कि ऐसी बातें घर पर नहीं करते। ऐसे में बच्चे के मन में यही बैठ जाता है कि अगर मैं घर पर कुछ भी बताउंगा तो मेरी डांट पड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें