सेक्शुअल अट्रैक्शन या किसी की तरफ आकर्षित होने के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं होता लेकिन डॉ. जस्टिन लेमिलर ने इस बारे में कुछ मजेदार बातें बताई हैं। उन्होंने 'द साइकॉलजी ऑफ ह्यूमन सेक्शुऐलिटी' नामक मशहूर किताब लिखी है। उन्हीं के ब्लॉग से कुछ जानकारी मिली है।
विज्ञापन
कोई क्यों और कब करता है आकर्षित, मिल गया जवाब
2 of 11
अपने आप से आकर्षण
हम ज्यादातर अपने जैसे लोगों की ओर ही आकर्षित होते हैं। जो लोग हमें अपनी तरह लगते हैं और जिनकी सोच हमारी तरह होती है ऐसे लोगों के प्रति हमारा आकर्षण ज्यादा होता है। असल में लोगों को अपने आप से ज्यादा प्यार होता है।
विज्ञापन
कोई क्यों और कब करता है आकर्षित, मिल गया जवाब
3 of 11
माता-पिता से आकर्षण
जो लोग हमें अपने माता-पिता की याद दिलाते हैं और उनके बारे में बहुत अच्छा बोलते हैं, हम उनकी ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। जो लोग हमें अपने माता-पिता के जैसे देखने में या उनके जैसे संस्कारी होने के बारे में बोलते हैं हम उन्हें ज्यादा पसंद करते हैं।
कोई क्यों और कब करता है आकर्षित, मिल गया जवाब
4 of 11
जिम से लौटने के बाद आकर्षण
एक्सरसाइज के बाद आपके दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। उस वक्त अगर आप किसी से मिलते हैं तो उसकी ओर आकर्षित होने की संभावना ज्यादा होती है। इसका कारण है कि आपका दिमाग आपको ये सोचने पर मजबूर करता है कि आपके दिल की धड़कनें उसे ही देखकर बढ़ी हैं।
विज्ञापन
कोई क्यों और कब करता है आकर्षित, मिल गया जवाब
5 of 11
शराब पीने के बाद होता आकर्षण
एक रिसर्च के मुताबिक नशे में लोग ज्यादा आकर्षित होते हैं। जितना ज्यादा आप शराब का सेवन करेंगे, सामने वाला आपको उतना ही ज्यादा आकर्षित करेगा।
विज्ञापन
कोई क्यों और कब करता है आकर्षित, मिल गया जवाब
6 of 11
पहले हैलो बोलने का असर
सीधे ही बात शुरू कर देना सामने वाले के दिल पर ज्यादा असर नहीं करता। उसके बजाय आप सिंपल सा हैलो बोलकर उसके बाद दिलचस्प बातचीत करके सामने वाले को
ज्यादा आकर्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन
कोई क्यों और कब करता है आकर्षित, मिल गया जवाब
7 of 11
सभी इंद्रियां मिलकर करती हैं आकर्षित
आपका किसी की ओर आकर्षित होने का फैसला सिर्फ आखें नहीं करतीं। सारी इंद्रियां मिलकर इसका फैसला करती हैं। मसलन वो कैसा दिखता है,उसकी आवाज कैसी है।
कोई क्यों और कब करता है आकर्षित, मिल गया जवाब
8 of 11
पीरियड्स की भूमिका
महिलाएं किस तरह के पुरुषों की ओर आकर्षित होंगी यह उनके पीरियडस के दिनों पर भी निर्भर कर सकता है। उदाहरण के तौर पर जब वे फर्टिलिटी के सबसे संवेदनशील
दौर में होती हैं तब उन्हें भारी आवाज वाले जबरदस्त मर्द ज्यादा अच्छे लगते हैं।
कोई क्यों और कब करता है आकर्षित, मिल गया जवाब
9 of 11
रंगों का असर
पुरुषों पर विभिन्न रंगों का असर काफी होता है। उन्हें महिलाओं पर लाल रंग ज्यादा अच्छा लगता है। ऐसी महिलाएं उन्हें ज्यादा आकर्षित करती हैं।
कोई क्यों और कब करता है आकर्षित, मिल गया जवाब
10 of 11
मौसम का असर
सेक्शुअल अट्रैक्शन या किसी की ओर आकर्षित होना मौसम दर मौसम बदलता है। अगर मौसम अच्छा हो तो लोग एक दूसरे की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं।
मुश्किल से किसी का मिलना
जिन्हें पाना जितना ज्यादा मुश्किल होता है, उनकी ओर आकर्षण भी उतना ही ज्यादा होता है। उसे पाने के लिए हम हर जरूरी कोशिश करते हैं।