फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों पुरुष अपने से अधिक उम्र की महिलाओं के प्रति होते हैं आकर्षित?

Tue, 17 Sep 2019 04:37 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
happy couple
क्यों पुरुष अपने से अधिक उम्र की महिलाओं के प्रति आकर्षित होते हैं?
हम कहीं भी और कभी भी किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। इसलिए कई बार पुरुष अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। किसी भी पुरुष का अपने से अधिक उम्र की महिलाओं के प्रति आकर्षित होने की वजह होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन-सी वजह हैं जिनके कारण पुरुषों को अपने से बड़ी उम्र की महिलाएं आकर्षित करती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रिश्ता
चीज़ों को बेहतर समझना
अधिक उम्र की महिलाएं चीज़ों को बेहतर तरीके से समझती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होनें आपसे ज्यादा दुनिया देखी होती है। वह खराब स्थिति में लड़ाई-झगड़े के बगैर शांति से बातचीत का तरीका अपनाती हैं, क्योंकि वह जानती है कि बातचीत ही हर समस्या का हल है। 
विज्ञापन

3 of 5
relationship - फोटो : social media
रिश्ते को प्राथमिकता देना
अधिक उम्र की महिलाएं रिश्तों को काफी गंभीरता से लेती हैं। उनके लिए रिश्ता उनकी पहली प्राथमिकता होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह जानती हैं कि इस दुनिया में रिश्ते से बड़ी कोई चीज़ नहीं है। वह अपने रिश्ते के प्रति सारे फर्ज निभाती हैं। अक्सर अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रिश्ते बेहद मायने रखते हैं। इसलिए कोई भी पुरुष अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रति आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। 

4 of 5
relationship
भावनात्मक रूप से मजबूत
अधिक उम्र की महिलाएं भावनात्मक रूप से काफी मजबूत होता हैं। वह अपने पार्टनर को मुश्किल समय में भावनात्मक रूप से संभाल सकती हैं। पुरुषों को भी भावनात्मक रूप से स्थिर और मजबूत महिलाएं ज्यादा पंसद आती हैं। वहीं कम उम्र की लड़की के लिए ऐसा कर पाना काफी मुश्किल होता है। इसलिए पुरुष अधिक उम्र की महिलाओं के प्रति आकर्षित होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship
आत्मविश्वास होना
अधिक उम्र की महिलाएं बेहद आत्मविश्वासी होती हैं। उनमें आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है। वह अपने आत्मविश्वास की बदौलत सब कुछ पाने की हिम्मत रखती है। इसलिए पुरुषों को अपने से बड़ी उम्र की महिलाएं अधिक भाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें