कोई कहता है कि इश्क खूबसूरत एहसास है तो कोई कहता है यह बुरी बला है। जिसे धोखा न मिला हो उसके लिए खूबसूरत एहसास, जिसे मिला हो उसके लिए बुरी बला। जी हां, आजकल किसी एक के साथ जिंदगी भर लॉयल रहना बहुत बड़ी बात है। इसलिए अपने पार्टनर को धोखा देना आम हो गया है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों लोग अपने पार्टनर को धोखा देते हैं और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में पड़ जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
रिश्ते से बोर हो जाना
रिश्ते में प्यार शुरुआती दिनों में महसूस होता है कुछ सालों बाद इसी चीज की कमी महसूस होने लगती है। वैसे ज्यादातर लोग इस कमी को दूर करने के लिए बहुत सारे फंडे अपनाते हैं लेकिन आजकल लोग अपने पार्टनर को ही बदलने लगे हैं और अगर आपका पार्टनर भी हर रोज रिश्ते को बोरिंग बता रहा हो तो समझ लीजिए वो लाइफ में कुछ नया ट्राई करने के का सोच रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
आत्मसम्मान की कमी
ज्यादातर जो महिलाएं आत्मनिर्भर होती हैं वे अपने स्वाभिमान को सबसे ऊपर रखती हैं, जब भी उन्हें अपने स्वाभिमान पर खतरा मंडराता नजर आता है तो वे पार्टनर को छोड़ने में वक्त नहीं लगातीं लेकिन इन सब के बावजूद अगर उनका पार्टनर उन्हें नहीं छोड़ता तो वो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में पड़ जाती हैं।
4 of 6
किसी और की तरफ अट्रैक्शन
कुछ लोग इसलिए भी अपने पार्टनर को छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं क्योंकि उन्हें किसी और से प्यार हो जाता है। लोग जितनी जल्दी प्यार में पड़ते है उससे ज्यादा जल्दी प्यार से निकलने की कोशिश भी करने लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
relationship
शो ऑफ भी वजह
कई बार लोग शो ऑफ के लिए भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर लेते है। लोग अपने पार्टनर को खुद को साबित करने के लिए या अपनी ईगो संतुष्ट करने के लिए दूसरे पुरुषों या महिलाओं की तरफ अटरैक्ट हो जाते हैं।
प्यार और केयर न मिलना
कई बार वजहें होती हैं लेकिन इतनी बड़ी भी नहीं होती कि जिंदगी का इतना बड़ा फैसला ले लिया जाए। कई बार देखा गया है कि प्यार में हम सब इतना खो जाते हैं कि खुद के सम्मान को ताक पर रखकर पार्टनर की हर बात को मानने लगते हैं। लेकिन जो प्यार और केयर आप चाहते है वो आपके पार्टनर से नहीं मिलता और रिश्ते को खत्म करने के बजाय लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करना सही समझते हैं।