फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दादा खोज रहे हैं पोती के लिए बॉयफ्रेंड, अजीब शर्तों वाला मैसेज हुआ वायरल

Sat, 23 Feb 2019 04:50 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
whatsapp
कहते हैं एक सभ्य परिवार अपनी बिटिया के लिए वर की तलाश करते वक्त कई चीजों की छानबीन करता है। बेटी के लिए दूल्हे के रूप में भावी पति की संभावना को बड़े नियम कायदों से तलाशा जाता है। बहरहाल, समय बदल गया है और अब दूल्हे से पहले बॉयफ्रेंड की तलाश की भी अपनी शर्तें हैं। ताजा घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज की है। मैसेज में अपनी पोती के लिए एक दादा ने बाकायदा शर्तों के साथ बॉयफ्रेंड की तलाश की है। शर्तों वाला यह मैसेज सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है ये रोचक कहानी।
विज्ञापन

2 of 5
whatsapp
कहानी स्कॉटलैंड की है। जहां रहने वाली एमी मैकह्यूज नाम की लड़की के दादा विलियम ने अपनी पोती के लिए बॉयफ्रेंड खोजा है। दादा ने जो शर्तें रखीं हैं उनके मुताबिक लड़के के पास "एक कार होनी चाहिए" और "बहुत दयालु होना चाहिए", लेकिन सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, वह रोमन कैथोलिक होना चाहिए। स्कॉटलैंड में एयरड्री, लैनार्कशायर में मौजूद एमी ने सोशल मीडिया पर अपने दादाजी के डिमांडों का स्क्रीनशॉट को कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
whatsapp
दादाजी द्वारा जारी की गई डिमांड
वह आरसी [रोमन कैथोलिक] होना चाहिए। 
नियम 2 उसे सेल्टिक समर्थक होना चाहिए।
"नियम 3 वह काम कर रहा होना चाहिए। 
नियम 4 मुझे उसे पसंद करना चाहिए।
"नियम 5 वह मुझे पसंद करना चाहिए। 
नियम 6 वह आर्थिक रूप से बढ़िया स्थिति में होना चाहिए।

4 of 5
whatsapp
नियम नंबर 7 वह रिलेशनशिप के दौरान किसी और दूसरी लड़की को नहीं देखेगा। 
नियम नंबर 8 वह बहुत दयालु होना चाहिए।
नियम नंबर 9 उसके पास कार होनी चाहिए।
नियम नंबर 10 जब भी वह मेरे साथ हो बिल हमेशा वही देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
whatsapp
ग्रैंडड विलियम ने खुद को कुल दस नियमों पर रोक दिया लेकिन चेतावनी दी कि "ओके अब तक ऐसा है"। यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शनिवार को पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 6,000 से अधिक लाइक मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें