फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या करें जब आपके पार्टनर की पसंद आपसे न मिलती हो

Wed, 27 Sep 2017 12:12 PM IST
amarujala.com- Written by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप
रिलेशनशिप में पड़ना और उसे अच्छे तरीके से निभाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। अक्सर देखा गया है कि कोई भी रिश्ता गर्मजोशी के साथ शुरू तो होता है लेकिन समय के साथ उसमें ठंडापन आ जाता है। कभी आपको अपने पार्टनर की कोई बात अच्छी नहीं लगती तो कभी उन्हें आपकी पंसद से परहेज होता है लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है आज हम आपको रोज रोज की खटपट से बचने का रास्ता बताने जा रहे हैं।

पढ़ें- अगर आपकी गर्लफ्रेंड के हैं बहुत 'मेल फ्रेंड्स' तो होंगे ये फायदे
विज्ञापन

2 of 5
जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे संबंधों में गहराई उस वक्त बढ़ जाती है जब दोनों एक ही बैकग्राउंड, धर्म या एजुकेशन फील्ड के ही हों लेकिन इसके बावजूद रिलेशनशिप में रहते हुए कई बार आपको एक दूसरे से शिकायत होने लगती है। कई बार पार्टनर की सही बात भी आपको ठीक नहीं लगती ऐसे में कोशिश करें जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे वाला फार्मूला अपनाने की।
विज्ञापन

3 of 5
टेस्ट की ही तो बात है
उनको बताएं कि उनकी पसंद नापंसद से हटकर आप उन्हें एक बेहतर इंसान मानती है। अगर खाने में उन्हें कोई चीज नहीं पंसद तो आप दोनों की पंसद की चीजें बनाएं और मौका मिले तो अपना टेस्ट उनके साथ शेयर करें और उनका टेस्ट भी आजमा कर देखें।

4 of 5
आखिर कहेंगे तभी तो बात बनेगी अगर आपको आपके पार्टनर की कोई बात परेशान कर रही है तो उसे उनके साथ शेयर करें। उनके बिहेवियर को समझने की कोशिश करें जरूरी नहीं की हर बात का समाधान लड़ाई में ही छिपा हो। उन्‍हें ये रियलाइज कराएं कि वो स्‍पेशल हैं और इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि दोनों की पसंद अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संगीत में हो पसंद अलग
कुछ लोग म्यूजिक के बिना एक पल भी नहीं रह सकते। उटते बैठते.. सोते जागते सिर्फ और सिर्फ म्यूजिक ही सुनाई देता है। ऐसे में अगर एसा पार्टनर मिल जाएं जिसे म्यूजिक पंसद न हो तो लड़ने झगड़ने से बेहतर है आप भी म्यूजिक को अपना दोस्त बनाएं। यकीन मानिए बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान म्यूजिक में छिपा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें