प्यार में धोखे की वजह से हर किसी का विश्वास टूट जाता है। रिश्ता चाहे पति-पत्नी के बीच हो या प्रेमी-प्रेमिका के, उसमें आपसी भरोसा जरूर होना चाहिए। आपने अक्सर देखा होगा कि विश्वासघात ही हो चीज है जो रिश्तों को बर्बाद कर देती है। बेवफाई एक ऐसी चीज है जो पलभर में ही किसी को अपने से दूर कर देती है। इसी बेवफाई की वजह से कई बार पार्टनर एक-दूसरे के साथ गलत व्यवहार करने लगते हैं और हिंसक हो जाते हैं। जबकि ऐसी स्थिति में संयम से ही काम लेना चाहिए।