फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव हो या अरेंज हर लड़की को शादी से पहले ये 5 बातें करती हैं परेशान, जरूर जान लें लड़के

Thu, 02 May 2019 04:53 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
girl on bed
शादी का फैसला हर लड़की के जीवन का अहम फैसला होता। उनके इस एक फैसले पर उनकी आने वाली पूरी जिंदगी टीकी होती है। शादी के बंधन में बंधने से पहले लड़कियों के मन में ढेरों सवाल उमड़ रहे होते हैं।अपने मन में आ रहे सवालों तो लेकर कभी वह अपने शादीशुदा दोस्तों से बात करती हैं तो कभी अपनी ही किसी उधेड़बुन में गुम हो जाती हैं।अगर आपको लगता है कि शादी से एक दिन पहले वो अपनी शादी या फिर हनीमून के बारे में सोचती होंगी तो आप बिल्कुल गलत हैं। आइए जानते हैं आखिर अपनी शादी से एक रात पहले सभी लड़कियों के दिमाग में क्या सवाल चल रहे होते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
girl on bed
शादी को लेकर जल्दबाजी तो नहीं कर रही
हर लड़की के मन में शादी को लेकर तरह-तरह के अरमान होते हैं। लोगों को लगता होगा कि लड़कियां अपनी शादी से एक रात पहले सिर्फ अपने पार्टनर और हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर सोचती रहती होंगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। अपनी शादी से एक रात पहले हर लड़की को सबसे ज्यादा इस बात का डर सताता है कि कहीं वह अपनी शादी को लेकर जल्दबाजी तो नहीं कर रही हैं। उनके मन में यह सवाल आ रहे होते हैं कि क्या मैं शादी जैसी एक बड़ी जिम्मेदारी लेने लायक वाकई हो गई हूं, क्या मुझे अभी शादी के लिए मम्मी-पापा से और समय मांगना चाहिए था। 
विज्ञापन

3 of 6
stress - फोटो : file photo
ससुराल वाले मुझे दिल से अपनाएंगे या नहीं
लड़कियों के दिमाग में अपनी शादी से एक रात पहले यह भी चल रहा होता है कि क्या मेरे ससुराल वालें मुझे मेरे माता पिता की तरह प्यार से रखेंगे की नहीं। क्या वो वाकई मुझे दिल से अपनाएंगे। सबसे ज्यादा परेशान लड़कियां अपनी होने वाली सास के स्वभाव को लेकर रहती हैं कि क्या वो उसे बेहतर तरीके से समझ पाएंगी की नहीं।  

4 of 6
stress - फोटो : file photo
जीवन साथी
लड़कियां अपनी शादी से एक रात पहले इस बारे में भी जरूर सोचती हैं कि क्या हमारा होने वाला जीवन साथी हमारा साथ जिंदगी भर निभाएगा कि नहीं। क्या मेरा चुनाव मेरे जीवन के लिए ठीक रहेगा की नहीं।   
विज्ञापन

5 of 6
stress management
सेक्स को कैसे करें मना
लड़कियों को शादी की एक रात पहले इस बात की टेंशन भी सताती रहती है कि अगर वो पहले ही दिन पति से कहेंगी कि वो सेक्स करने में अभी सहज फील नहीं कर रही हैं तो कहीं उनके पति को ये ना लगने लगे कि मैं उनसे प्यार नहीं करती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तनाव
शादी पर होने वाले खर्चों के बारे में
घर में हो रहे खर्चों को देख बहुत सारी लड़कियां परेशान हो जाती हैं। उनके के मन में यह भी चलता रहता है कि कहीं मेरी शादी मेरे पापा पर बोझ तो नहीं बन रही। कहीं मैंने अपनी शादी पर जरूरत से ज्यादा खर्च तो नहीं किया है? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें