What is Pineapple Dating: आंखों ही आंखों में इशारा हो गया......ये उस समय का गाना है, जब आंखों ही आंखों में इशारे होने के बाद प्यार हो जाता था। समय बदला और फिर ट्रेंड आया लाइक्स और कमेंट्स का। उसमें लोग एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते थे, एक-दूसरे की तस्वीरों पर लाइक और कमेंट करके इंप्रेस करते थे। फिर समय में बदलाव आया और लोग एप्स के माध्यम से एक-दूसरे को डेट करने लगे। पर, अब 2025 में डेटिंग ट्रेंड पूरी तरह से बदल गया है।
आज के समय में एक अनानास यानी कि पाइनएप्पल लोगों को उनका पार्टनर तलाश करने में उनकी मदद कर रहा है। सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो, लेकिन ये सच है। दरअसल, जब डेटिंग के दौरान अनानास का इस्तेमाल हो, तो उसे ही पाइनएप्पल डेटिंग कहते हैं। इस बारे में अभी ज्यादा लोग नहीं जानते है, इसलिए हम आपको इसकी जानकारी देंगे।