फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखना है बरकरार रिश्ते का रोमांच तो सोने से पहले हर कपल जरूर करें ये बातें...

Thu, 13 Jul 2017 05:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 6
couple - फोटो : Stocksy
हेडिंग देखकर आपने खबर पढ़ने की सोची, तो यह साफ है कि आप भी अपनी लव लाइफ को दिलचस्प बनाने के तरीके ढूंढ़ रहे हैं। चलिए, अब आपकी इस कोशिश में हम भी आपके साथ हैं।
विज्ञापन

2 of 6
जोड़ी
लेकिन हम आपको यह नहीं कहेंगे कि आप सोने से पहले बेड से सारे गैजेट दूर कर दें। हम ये भीसलाह नहीं देंगे कि बच्चों को बेडरूम से दूर रखें। ये तो बिलकुल भी नहीं कहेंगे कि आप दोनों एक दूसरे को दिनभर का रिपोर्ट कार्ड दें। 
विज्ञापन

3 of 6
जोड़ी
हमारी बस छोटी सी गुजारिश है आपसे। हर रात, जिस वक्त आपका पार्टनर बेड पर जाए, उसी वक्त आप भी सोने चलें जाएं। दिन भर अलग-अलग रहने के बाद रात का ही वक्त ऐसा है जब आप एक दूसरे के साथ वक्त बिता सकते हैं। अगर ये वक्त भी हाथ से निकाल दिया तो भगवान भी भला नहीं कर सकते। इसके बाद शुरू करें 'असली काम'।
 

4 of 6
जोड़ी
रिश्ते की गर्माहट बरकार रखने के लिए 'असली काम' से हमारा तात्पर्य बेड पर होने वाली बातों से है। लेकिन अगर पार्टनर बात करने के मूड में ही न हो तो? 
विज्ञापन

5 of 6
जोड़ी
तब आप उनपर इनमें से कोई एक-दो सवाल दाग दें। फिर देखें कैसे उनका ध्यान आपकी ओर नहीं
आता-

1. आपके दोस्त मेरे बारे में क्या सोचते हैं?
2. आपके लिए बेस्ट बर्थ डे गिफ्ट क्या होगा?
3. क्या आप बचपन में ऐसा कोई खास काम करते थे जिसे आज मिस करते हैं?
4. आपकी जिंदगी में मेरी क्या अहमियत है?  
5. क्या पांच साल बाद भी हम ऐसे ही बातें किया करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोड़ी
इन सवालों से आप बातों की शुरुआत कर सकते हैं। इन टॉपिक्स को ज्यादा खींचने की कोशिश न करें वर्ना वो बोर होकर सो जाएंगे। इसलिए जैसे ही उनका ध्यान आपकी तरफ आकर्षित हो आप टॉपिक बदल दें। इससे वह आपके साथ गप्प लड़ाने में इतने मशगूल हो जाएंगे कि फेसबुक नोटिफिकेशन को भी इग्नोर कर देंगे।

इसके बाद क्या करना है, इतने तो आप खुद ही समझदार हैं!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें