हर रिलेशनशिप की अपनी खूबसूरती होती है। फिर चाहे वह लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज। युवाओं में तो आजकल लव और अरेंज मैरिज को लेकर काफी बहस होती है, और कई मतभेद निकल कर सामने आते हैं। अरेंज और लव मैरिज वाले अपने-अपने तर्कों से एक दूसरे को संतुष्ट करने में लगे रहते हैं, लेकिन इस बीच हम इस महत्वपूर्ण बात को भूल जाते हैं कि हर रिलेशन अपने आप में खास होता है। शादी का मतलब ही ये होता है कि आपको एक ऐसा जीवनसाथी मिले, जो ताउम्र आपके साथ रहें, आपके दुख-सुख में सहभागी हो, आपको अपनी पलकों पर बैठाकर रखें, खूब प्यार करे।