फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Tips: शादी के तुरंत बाद हर कपल को करने चाहिए ये पांच काम, कभी नहीं होगा विवाद

Wed, 26 Nov 2025 04:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Wedding Tips : आइए जानते हैं ऐसे पांच काम जो हर नए शादीशुदा जोड़े को शादी के तुरंत बाद करना चाहिए ताकि भविष्य में खुशहाल जीवन बिता सकें।
विज्ञापन
1 of 6
शादी के तुरंत बाद कपल करें ये काम - फोटो : adobe
Wedding Tips : शादी महिला या पुरुष की जिंदगी का सबसे अहम पड़ाव होता है। शादी के बाद जीवन एकदम से पूरा बदल जाता है। लोग शादी को लेकर तो बहुत उत्साहित रहते हैं, लेकिन जब रिश्ते में बंधने के बाद इस शादीशुदा जीवनको जीना शुरू करते हैं तो उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जीवन में कई बदलाव आते हैं, जिसे उन्हें अपनाना होता है। दो अलग व्यक्तित्व  के लोगों को एक साथ पूरा जीवन बिताना होता है, ऐसे में कई बार कपल्स के बीच मनमुटाव भी हो सकता है। कुछ कपल इन विवादो और चुनौतियों सामना कर अपने रिश्ते को मजबूत बनाते हैं तो कुछ कपल्स इन चुनौतियों से परेशान हो जाते हैं और अपने रिश्ते पर पछतावा करते हैं। 

हालांकि अगर कपल्स शादी में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए पहले से तैयारी कर लें तो दिक्कते आसान हो जाती हैं। इसके लिए जरूरी है कि शादी के तुरंत बाद कपल्स कुछ जरूरी काम करें। शादीशुदा जीवन को खुशहाली से जीने के लिए कपल को नियम या सीमाएं अपने लिए तय कर लेनी चाहिए। जिन कपल्स की नई शादी हुई है या वह जल्द शादी कर गृहस्थ जीवन में जाने वाले हैं, वह शादी के एक महीने के अंदर पांच कामों को करने की तैयारी कर लें। 

आइए जानते हैं ऐसे पांच काम जो हर नए शादीशुदा जोड़े को शादी के तुरंत बाद करना चाहिए ताकि भविष्य में खुशहाल जीवन बिता सकें।
विज्ञापन

2 of 6
खुलकर बात करें - फोटो : istock
खुलकर बात करें

शादी के तुरंत बाद कपल के सबसे जरूरी है स्पष्ट और ईमानदार संवाद। पार्टनर की पसंद के मुताबिक बात न करें, बल्कि आपके सपने, अपेक्षाएं और भावनाएं खुलकर साझा करें। ताकि आप दोनों एक दूसरे को समझ सके। बातें छुपाने की बजाए छोटी-छोटी बातें साझा करने की आदत बनाएं।
विज्ञापन

3 of 6
पसंद का सम्मान - फोटो : Adobe
पसंद का सम्मान
 
एक दूसरे की पसंद-नापसंद को जानें और तय करें कि आप एक दूसरे की पसंद का सम्मान करेंगे। शादी का मतलब पहचान खो जाना नहीं है। लोग अपने पार्टनर की पसंद, करियर और शौक का समझें।

4 of 6
वित्तीय योजनाएं बनाएं - फोटो : istock
वित्तीय योजनाएं बनाएं

खर्च और बचत की योजनाएं- शादी के बाद जिम्मेदारियां और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। इसकी योजनाएं बना लें। पैसों से जुड़ी बातों पर खुलकर चर्चा करें ताकि भविष्य की आर्थिक दिक्कतों के लिए तैयार रहें।

कर्ज निवेश की जानकारी

कपल अपनी देनदारियों, संपत्ति और निवेश आदि के बारे में एक दूसरे को बताएं, ताकि आप मिलकर वित्तीय योजनाएं बनाएं।
 
विज्ञापन

5 of 6
पारिवारिक जिम्मेदारियों का संतुलन - फोटो : istock
पारिवारिक जिम्मेदारियों का संतुलन

दोनों परिवार को महत्व- शादी के तुरंत बात परिवार की जिम्मेदारियां कपल के कंधों पर आ जाती हैं। जोड़े को ससुराल और मायके दोनों के बीच संतुलन बनाना होता है। दोनों मिलकर परिवार, रिश्तेदारों और खुद के बीच तालमेल बिठाएं। तय करें कि परिवार के सारे फैसले  मिलकर करेंगे। साथ ही फैमिली प्लानिंग पर भी चर्चा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
व्यक्तिगत स्पेस - फोटो : Adobe Stock
व्यक्तिगत स्पेस

हर इंसान को अपना कुछ समय और आजादी चाहिए। अपने पार्टनर को उनकी जरूरत के हिसाब से स्पेस दें और ज्यादा नियंत्रण से बचें। ये पहले से तय कर लें कि आपकी क्या सीमाएं हैं और आप एक दूसरे के स्पेस में कितना हस्तक्षेप कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें