Wedding Hacks: शादी जीवन का सबसे बड़ा उत्सव होता है लेकिन शादी से पहले की तैयारियां, भागदौड़, खर्च और मैनेजमेंट का तनाव, कई महीनों तक पूरे परिवार की रातों की नींद उड़ाए रखती हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास सबसे ज्यादा कमी, समय की है। समय ही नहीं तो तैयारियां आराम और बेफिक्री से हो नहीं पाती। वक्त की कमी खर्च भी बढ़ा देती है, क्योंकि आप दफ्तर या घर बैठे ही सारी तैयारी करने के लिए मजबूर होते हैं। कुछ लोग शादी की तैयारियों की भागमभाग से बचने के लिए वेडिंग प्लानर रखते हैं ताकि वेन्यू, मेन्यू, डेकोरेशन से लेकर गेस्ट और बाकि सब प्लानर संभाल लें। लेकिन इन सब में बजट से अधिक का खर्च आ जाता है।
वेडिंग प्लानर रखना हर किसी के बजट में नहीं होता। पर चिंता छोड़िए, कुछ स्मार्ट वेडिंग हैक्स अपनाकर आप अपनी शादी को परफेक्ट और बजट-फ्रेंडली बना सकती हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप शादी के समय तैयारियों में नहीं, बल्कि मोमेंट को एन्जाॅय करने में अपना वक्त भी दे पाएंगे।