फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Anniversary Wishes: 'तुम संग बिताना है हर साल', भेजें ये प्यार भरी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं

Thu, 04 Dec 2025 10:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Wedding Anniversary Wishes: शादी की सालगिरह पर अपने प्रिय को वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए शुभकामनाएं दें। दिल छू लेने वाली पंक्तियां भेजकर उनसे स्नेह जताएं।
विज्ञापन
1 of 7
शादी की सालगिरह पर दे शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Wedding Anniversary Wishes: शादी जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है जो आपको कई रिश्तों से जोड़ता है। लेकिन आपका सबसे पहला बंधन अपने जीवनसाथी से जुड़ता है। हिंदू धर्म में तो ये जन्मजन्मातर का बंधन माना जाता है। ऐसे में अपने जीवनसाथी के साथ शादी का हर एक साल बीतना, जैसे एक दूसरे के और करीब आने जैसा है। शादी के पहले साल में कपल एक दूसरे के प्यार में होते हैं तो वहीं दूसरे और तीसरे साल में उनके रिश्ते में समझ और भरोसा बढ़ता है।

शादी का हर एक बीतता साल रिश्ते को और मजबूत बनाता है। लोग अपने जीवन के इस सुनहरे दिन को खुशी, प्यार और अपनत्व के साथ मनाना चाहते हैं। जीवनसाथी के साथ बिताएं अपने हर पल को याद करना चाहते हैं और उनके जीवन में आने के लिए आभार देना चाहते हैं। वैसे तो पति-पत्नी को एक दूसरे से अपने दिल की बात कहने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं, लेकिन वैवाहिक वर्षगांठ पर अपने प्यार का इजहार, पार्टनर के साथ होने की खुशी, इस शादी को लेकर आपकी भावनाओं को व्यक्त करना एक अच्छा मौका हो सकता है। 

इससे आपके साथी को भी महसूस होगा कि आप उनके साथ कितने खुश हैं। यहां कुछ प्यार भरी पंक्तियां दी जा रही हैं, जिन्हें आप अपने जीवनसाथी को सुना सकते हैं, कार्ड या लव नोट में लिखकर दे सकते हैं, या सोशल मीडिया पर वाॅल पेपर के जरिए शेयर कर सकते हैं। इस सुंदर लाइनों के जरिए जीवनसाथी से प्यार का इजहार करें और शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं भेजें।
विज्ञापन

2 of 7
पार्टनर को भेजें शादी की सालगिरह पर ये संदेश - फोटो : Amar ujala
----------

तेरी-मेरी जिंदगी का यह सबसे खूबसूरत सफर है।
हर साल साथ बिताना एक नई शुरुआत जैसा लगता है।

शादी की सालगिरह मुबारक प्रिय

--------
विज्ञापन

3 of 7
पार्टनर को भेजें शादी की सालगिरह पर ये संदेश - फोटो : Amar ujala
---------------

इश्क है या इबादत
अब कुछ समझ नहीं आता
एक खूबसूरत ख्याल हो तुम,
जो दिल से नहीं जाता।

शादी की सालगिरह मुबारक प्रिय

----------------

4 of 7
पार्टनर को भेजें शादी की सालगिरह पर ये संदेश - फोटो : Amar ujala
---------------

जिंदगी की सारी मुश्किलों से लड़ने के लिए
मुझे बस एक चीज चाहिए...
तुम्हारी प्यारी सी मुस्कान और
हमारा जीवन भर का साथ चाहिए।

शादी की सालगिरह मुबारक प्रिय

--------------
विज्ञापन

5 of 7
पार्टनर को भेजें शादी की सालगिरह पर ये संदेश - फोटो : Amar ujala
----------

आप मेरे हमसफर, मेरे दिलदार हैं
आपके सिवा हमें किसी से न प्यार है।
जनम-जनम आप मेरे ही रहना,
बस ईश्वर से यही दरकार है।

शादी की सालगिरह मुबारक प्रिय

-------
विज्ञापन

6 of 7
पार्टनर को भेजें शादी की सालगिरह पर ये संदेश - फोटो : Amar ujala
-------------

सात फेरों में बंधा यह
प्यार का बंधन
जीवन भर यूं ही बंधा रहे।

शादी की सालगिरह मुबारक प्रिय

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पार्टनर को भेजें शादी की सालगिरह पर ये संदेश - फोटो : Amar ujala
------------

मेरी हर खुशी हर बात तुमसे है,
सांसों में छुपी ये सांस तुमसे है,
दो पल भी नहीं रह सकते तेरे बिन,
धड़कनों की धड़कती हर आवाज़ तुमसे है।

शादी की सालगिरह मुबारक प्रिय

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें