फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vat Savitri Vrat 2024: महिलाओं को भेजें वट सावित्री व्रत के आकर्षक शुभकामना संदेश

Thu, 06 Jun 2024 05:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सभी को भेजे वट सावित्री व्रत के शुभकामना संदेश
विज्ञापन
1 of 7
वट सावित्री व्रत 2024 - फोटो : Amar Ujala
Vat Savitri Vrat 2024 Wishes: आज वट सावित्री व्रत है। ये दिन सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावित्री नाम की महिला ने अपने सुहाग यानि पति के प्राणों की रक्षा के लिए वट वृक्ष के नीचे यमराज की पूजा की, जिससे प्रसन्न होकर यमराज ने सत्यवान की आयु बढ़ा दी।

सुहागन स्त्रियां सावित्री की तरह वटवृक्ष के नीचे पूजा करती हैं और पति की लम्बी आयु की कामना करती हैं। ऐसे में आज के पावन पर्व की हर सुहागिन महिला को शुभकामनाएं दें। यहाँ वट सावित्री व्रत के आकर्षक शुभकामना संदेश दिये जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
वट सावित्री व्रत 2024 - फोटो : Amar Ujala
हाथों में चूड़ियां हमेशा खनकती रहे,
माथे पर बिंदिया भी चमकती रहे।
मांग में सिंदूर सजा रहे,
होठों की मुस्कान बनी रहे।

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 7
वट सावित्री व्रत 2024 - फोटो : Amar Ujala
वट सावित्री के व्रत पर है यही प्रार्थना,
सुहाग रहे सलामत, पूरी हो हर कामना।

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं

4 of 7
वट सावित्री व्रत 2024 - फोटो : Amar Ujala
भगवान करे ये उपकार,
हर साल मनाएं वट सावित्री का त्योहार।
झोल में आएं खुशियां हजार,
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं अपार।

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
वट सावित्री व्रत 2024 - फोटो : Amar Ujala
वट सावित्री व्रत का ये पर्व लाए खुशियां हजार,
यही है दुआ, सुहागिन हर बार मनाएं ये त्योहार।

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
वट सावित्री व्रत 2024 - फोटो : Amar Ujala
बिना अन्न जल व्रत रहना
प्रेम की अटूट परिभाषा है।
हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,
मेरे दिल की बस यही आशा है।

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वट सावित्री व्रत 2024 - फोटो : Amar Ujala
सुख-दुख में हम तुम,
हर पल साथ निभाएंगे।
एक जन्म नहीं सातों जन्म,
हम पति-पत्नी बन आएंगे।

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें