फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में क्लेश की वजह बन सकती है डोर बेल, तुरंत बदल डालें

Mon, 26 Nov 2018 12:13 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : file photo
लोग अक्सर अपने घर के दरवाजे पर ऐसी डोर बेल लगवाते हैं, जिसकी आवाज मधुर होने के साथ घर में मौजूद लोगों को भी आसानी से सुनाई दे जाए।पर क्या पर जानते हैं आपकी डोर बेल आपके घर में क्लेश का कारण भी बन सकती है।जी हां सुनकर भले ही हैरानी हो लेकिन यह बात एकदम सच है। दरअसल डोर बेल लगाते समय वास्तुशास्त्र का बहुत ध्यान रखना चाहिए।वास्तुदोष होने पर ये आपके घर की शांति और खुशहाली तक को छीन सकता है।आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार डोर बेल से जुड़ी कई अहम बातें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
door bell - फोटो : file photo
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाहर डोर बेल जरूरी लगानी चाहिए। घर में डोर बेल नहीं होने की स्थिति में घर आए मेहमान घर के लोगों को आवाज देकर या फिर दरवाजा खटखटाकर बुलाते हैं। वास्तु की मानें तो कुंडी खटखटाने या आवाज देकर घर के लोगों को बुलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।जिसकी वजह घर में रहने वाले लोगों के दिमाग पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है और वो काफी चिड़चिड़े हो जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
door bell - फोटो : file photo
बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की डोर बेल जमीन से कम से कम पांच फीट की ऊंचाई पर लगी होनी चाहिए।अगर इस बात का दूसरा पहलू देखें तो ऐसा इसलिए भी है क्योंकि ऐसा करने से घर के लोग बच्चों की शरारतों और छेड़छाड़ से परेशान होने से बच जाते हैं। 

4 of 7
- फोटो : file photo
वास्तुशास्त्र की मानें तो घर की नेम प्लेट हमेशा डोर बेल से ऊपर लगी होनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार के मुखिया का यश और कीर्ति हमेशा बढ़ी हुई रहती है। इसके अलावा घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बना रहता है।जिससे घर में खुशियों के आगमन के साथ परिवार के लोग भी आपस में मिलजुलकर रहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : file photo
अगर नेमप्लेट और डोर बेल में दोष है तो बिना बात घर के लोगों में कड़वाहट बनी रहती है। ऐसी स्थिति में घर में जो भी गेस्ट आएंगे, उनका घर से नाराज होकर जाने की आशंका बढ़ी रहती है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : file photo
घर में खराब आवाज या तेज शोर करने वाली डोर बेल भी नेगेटिविटी लाती है। इस तरह की डोर बेल घर में लगाने से बचना चाहिए। सुनिश्चित करें कि घर में जो बेल लगाएं उसकी आवाज मधुर हो ताकि घर में पॉजिटिविटी बनी रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
door bell - फोटो : file photo
अगर घर में आते हुए कोई व्यक्ति सुबह के वक्त दरवाजा खटखटाता है तो वह वास्तु नहीं माना जाता।वास्तु के अनुसार ऐसा करने से लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं। इसीलिए सुबह आने वालों से डोर बेल बजाने के लिए विशेष रूप से निवेदन करें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें