फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 में शादी के बंधन में बंध सकता है बॉलीवुड का यह खूबसूरत जोड़ा, अभी है रिलेशनशिप में

Wed, 24 Jul 2019 11:15 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Varun Dhawan and Natasha Dalal
बॉलीवुड में कई लव-रिलेशनशिप ऐसे हैं जिनके बारे में लोग उत्सुकता से जानना चाहते हैं। ऐसी ही लव स्टोरी वरुण धवन और नताशा दलाल की है। वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ कई बार डिनर डेट पर देखे गए हैं। यहां तक की इस जोड़ी की शादी को लेकर भी वक्त-वक्त पर कई अफवाहें सामने आती रहती हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter
हालांकि वरुण और नताशा अपने लव रोमांस को बेहद निजी रखते हैं। बेहद ही कम ऐसे मौके आए हैं जहां यह जोड़ी अपने रिलेशनशिप और प्यार को लेकर कुछ बोली हो। हालांकि कुछ खास मौकों पर वरुण और नताशा ने सार्वजनिक तौर पर अपने प्यार का कबूलनामा किया है। एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने साफ कहा था कि वह अपने रिलेशनशिप को लेकर बेहद कमिटेड हैं। वह इस रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं। अब सभी जानते हैं कि यह अगला लेवल शादी ही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter
इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वरुण और नताशा अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि जब-जब इस तरह की अफवाहें सामने आई हैं वरुण धवन इन्हें खारिज करते रहे हैं।  कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा गया है कि वरुण और नताशा इसी साल दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन किसी भी रिपोर्ट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। एक रिपोर्ट में तो यह भी कहा गया था कि यह जोड़ी जहां प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी हुई थी वहीं शादी करेंगे। 
 

4 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इस रिपोर्ट में कहा गया था कि वरुण और नताशा जोधपुर के उम्मेद भवन महल में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालंकि न ही कभी इस पर वरुण और न ही नताशा ने कुछ खुलकर कहा। इस बीच मीडिया में यह भी खबर सामने आई है कि दिसंबर 2019 से अब इस जोड़ी ने अपनी शादी 2020 में शिफ्ट कर दी है, क्योंकि दिसंबर में धवन बेहद व्यस्त हैं। डेविड धवन भी इस वक्त अपनी फिल्म कुली नंबर वन के रिमेक पर काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वरुण लीड रोल में होंगे और सारा अली खान उनके साथ स्क्रीन शेयर करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter
वरुण की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी 24 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है। यह फिल्म इससे पहले 8 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसे टाल दिया गया था। जो भी लेकिन वरुण और नताशा के फैंस को इस जोड़ी के शादी का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें