फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब के हर रंग के पीछे छुपा होता है एक मतलब, जानें इस फूल से जुड़े दिलचस्प तथ्य

Wed, 07 Feb 2018 09:24 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
rose
क्या आप जानते हैं कि प्रपोज करने के लिए लोग आमतौर पर गुलाब के फूल की ही क्यों प्रयोग करते हैं। नहीं जानते तो अब जान लीजिए। गुलाब प्रेम का प्रतीक ही नहीं फूलों का राजा भी है। लाल, पीले, गुलाबी, सफेद और न जाने कितने ही रंगों में खिलने वाला यह फूल अपने आप में बेहद ही खास है। अपनी मनमोहक खुशबू और दिल में बस जाने वाली खूबसूरती के कारण ही गुलाब फूलों का राजा कहलाता है। दुनिया में गुलाब की लगभग 100 प्रजातियां पाई जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 3
rose
दुनिया भर के दिग्गज रहे गुलाब के कायल

सीरिया की शाहजादी पीले गुलाब से प्रेम करती थी। मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब सबसे अधिक प्रिय था। कहते हैं कि नूरजहां के दिल को खुश करने के लिए उनके शौहर रोज टनों के हिसाब से ताजे गुलाब उनके महल भिजवाया करते थे। यही नहीं गुलाब के इत्र का आविष्कार नूरजहां ने किया था। 

दूसरी खास बात ये कि भारतके पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू भी गुलाब के दीवाने थे। तभी तो उनकी अचकन में हमेशा गुलाब का फूल लगा रहता था। यूरोप के दो देशों का राष्ट्रीय पुष्प भी सफेद गुलाब और लाल गुलाब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
rose
कहने को गुलाब कई रंगों और रूपों में आता है। लेकिन सभी रूप और रंग प्रेम के इजहार और शांति का प्रतीक हैं। 


सफेद गुलाब -शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार को दर्शाता है। 
पीला गुलाब - दोस्ती व खुशी का इजहार करता है। 
गुलाबी गुलाब - कोमलता, दोस्ती, नम्रता, कृतज्ञता के साथ ही एक नए रिश्ते की शुरुआत का भी प्रतीक है। 
नारंगी गुलाब  - मोह व उत्साह को दर्शाता है। 
लाल गुलाब  - सच्चे प्यार का प्रतीक है लाल गुलाब। 


तो क्या आपने लिया अपने प्रेम के लिए एक फूल गुलाब का।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें