फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Day से ही क्यों होती है वेलेंटाइन वीक की शुरुआत, अलग-अलग रंगों के गुलाब के क्या हैं मायने?

Fri, 07 Feb 2020 10:10 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Rose Day - फोटो : Pixels
प्यार करने वाले युवाओं को फरवरी महीने का बेसब्री से इंतजार होता है, क्योंकि इस महीने शुरू होता है वेलेंटाइन वीक। दुनिया भर में इसे प्यार और रोमांस का सप्ताह माना  जाता है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होती है। 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। रोज डे से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत इसलिए भी करते हैं, क्योंकि गुलाब अपने आप में प्यार का प्रतीक माना जाता है। हालांकि अलग-अलग रंग के गुलाब के अलग-अलग मायने भी होते हैं। आपके सामने वाले को किस रंग का गुलाब दें, यह आपके रिश्ते पर निर्भर करता है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
विज्ञापन

2 of 6
गुलाब देकर प्यार इजहार करने से पहले जानें कौन सा रंग क्या कहता है - फोटो : self
प्यार की शुरुआत गुलाब का फूल देकर करने के पीछे यह भी माना जाता है कि विक्टोरियाई लोग प्राचीन काल में अपनी भावनाएं जताने के लिए एक-दूसरे को गुलाब का फूल देते थे। गुलाब के फूल कई रंग के होते हैं जिनमें लाल रंग के गुलाब का इस्तेमाल सबसे ज्यादा प्यार का इजहार करने के लिए किया जाता है। युवाओं में से कई इस दुविधा में रहते हैं कि अपने प्रेमी को कौन से रंग का गुलाब भेंट करें।
विज्ञापन

3 of 6
गुलाब - फोटो : social media
रेड रोज यानी लाल गुलाब:
यह रंग प्यार का प्रतीक है। किसी के प्रति आकर्षण और मन की भावनाओं के इजहार के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। जैसे किसी को 'आई लव यू' बोलना है तो आप उन्हें रेड रोज देकर बोल सकते हैं।

4 of 6
गुलाब
पिंक रोज यानी गुलाबी गुलाब:
किसी की कृपा, आभार या उसके महत्व को मानने के रूप में पिंक रोज दिया जाता है। यह एक तरह से खुशी का इजहार भी होता है।
विज्ञापन

5 of 6
rose day
येलो रोज यानी पीला गुलाब:
पीले रंग का गुलाब दोस्ती का प्रतीक होता है। इसका इस्तेमाल फ्रेंडशिप जताने और दोस्ती कायम रखने के इजहार के तौर पर किया जाता है। अगस्त के पहले रविवार को मनाए जाने वाले फ्रेंडशिप डे पर भी इसे भेंट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rose day
व्हाइट रोज यानी सफेद गुलाब:
हम सभी जानते हैं कि सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है। उसी तरह सफेद रंग का गुलाब भी शांति और एकता का प्रतीक माना जाता है। पश्चिमी देशों की शादियों में लोग ज्यादातर सफेद रंग के गुलाब का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें