फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटिंग TIPS: यह इंटरव्यू नहीं प्यार है जनाब, पसंद- नापसंद नहीं ये चीजें करेंगी उन्हें इंप्रेस

Sun, 03 Feb 2019 02:03 PM IST
kapil kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
relationship - फोटो : file photo
इनदिनों युवा ऑनलाइन डेटिंग को काफी तवज्जो दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपनी पहली ऑनलाइन डेटिंग के बारे में सोच कर परेशान हो रहे हैं या फिर आपके मन में कई सवाल उठ रहे हैं, तो घबराइए नहीं। हम आपको प्यार के इस महीने में ऑनलाइन डेटिंग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बातों को बता रहे हैं। अगर आप इन बातों को ध्यान रखेंगे तो हो सकता है कि 14 फरवरी तक आपको अपनी पसंद की लड़की मिल जाए और आप उसके साथ वैलेंटाइन भी मना सकें। अगली स्लाइड में पढ़िए क्या करें जब ऑनलाइन डेटिंग कर रहे हों तो..
विज्ञापन

2 of 11
online dating - फोटो : social media
ऐसी प्रोफाइल पिक न लगाए जिससे एकाकीपन झलके
अगर आप ऑनलाइन डेटिंग कर रहे हैं तो जो सबसे पहली बात है वो है आपकी प्रोफाइल पिक। इसलिए, हमेशा प्रोफाइल पिक पर विशेष ध्यान दें। प्रोफाइल फोटो ऐसी न लगाए जिसमें आपका एकाकीपन झलक रहा हो। इसकी जगह दोस्तों के साथ मौज मस्ती वाली प्रोफाइल पिक लगाए। ऑनलाइन डेटिंग में प्रोफाइल पिक ही दिल का दरवाजा होता है। 
 
विज्ञापन

3 of 11
online dating - फोटो : social media
आपकी प्रोफाइल फोटो में अगर एकाकीपन झलकेगा तो आपसे ऑनलाइन मिलने वाली लड़की यह समझ जाएगी कि आपका कोई दोस्त नहीं है। ऐसे में आपका इंप्रेसन खराब हो जाएगा। इसके अलावा अपनी प्रोफाइल पिक में किसी महिला के साथ वाली फोटो न लगाए। इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आप कोई ऐसी फोटो चुन सकते हैं जिसमें आप अपने ग्रुप के साथ फोटो के बीच में हो और खुश नजर आ रहे हों।

 

4 of 11
online dating
पसंद, नापसंद  न लिखें क्योंकि यह इंटरव्यू नहीं है
ऑनलाइन डेटिंग करते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि आप इंटरव्यू देने नहीं बैठे हैं। इसलिए, अपने प्रोफाइल में अपने पसंद और नापंसद का ज्यादा विवरण न दें। ध्यान रखें कि आप अपनी तारीफ खुद ही अपने प्रोफाइल में न करें। इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा अपने प्रोफाइल में इस बात का जिक्र न करें कि आप किसी औरत में क्या चीजें पसंद करेंगे। यानी आप अपने पार्टनर में जो खूबियां चाहते हैं उनका जिक्र प्रोफाइल में न करें। इससे आपकी प्रोफाइल बोरिंग होती है।
 
विज्ञापन

5 of 11
online dating - फोटो : social media
ऐसा मैसेज लिखें कि रिश्ता जुड़ जाए
आप अपने प्रोफाइल को मजेदार बनाए। अपने बारे में कुछ फनी चीज लिख सकते हैं। इसका लड़कियों पर सकारात्मक असर पड़ता है। इसके अलावा आप अगर किसी को ऑनलाइन डेटिंग करते वक्त पहला मैसेज भेज रहे हैं तो बहुत सावधानी बरतें। पहला मैसेज भयानक नहीं होना चाहिए। इस बात को समझे कि आपका पहला मैसेज ही होता है जो आपके संबंध को या तो जोड़ता है या फिर तोड़ता है।
 
विज्ञापन

6 of 11
relationship tips
आपका पहला मैसेज न ही बहुत लंबा होना चाहिए और न ही छोटा। इसके अलावा ऑनलाइन डेटिंग का पहला मैसेज बहुत गंभीर भी नहीं होना चाहिए। आप हल्के-फुल्के मूड में पहला मैसेज लिखें और ध्यान रखें कि उसमें मजाकिया लहजा हो। पहला मैसेज इमोशनल लिखने से बचें। इससे तनाव उत्पन्न होता है। 
विज्ञापन

7 of 11
relationship tips
आप अपनी प्रोफाइल में लिखी हर चीज को चेक करें। किसी भी चीज की स्पेलिंग सही हो इस बात का ध्यान रखें। प्रोफाइल से लेकर आपके बायो में कोई भी चीज दिखावटी नहीं होनी चाहिए, इससे लड़कियां दूर भागती हैं।

8 of 11
relationship
आपकी प्रोफाइल से लेकर आपकी फोटो और आपका पहला मैसेज जितना सादगी भरा होगा उतनी जल्दी ही दूसरी तरफ से आपको रिस्पॉन्स मिलेगा। इस बात  का  ध्यान रखें कि लड़कियों को सादगी बहुत पसंद होती है। आप जितना सिंपल रहेंगे और दिखावे से जितना दूर रहेंगे उतना ही आपको ऑनलाइन डेटिंग में जल्दी अपना पार्टनर मिलेगा।

9 of 11
relationship
आप ऑनलाइन डेटिंग साइट के अलावा अगर डेटिंग एप का इस्तेमाल करते हैं तो भी इन बातों का ध्यान रखें। टिंडर से लेकर तमाम डेटिंग एप पर सबसे पहले लड़कियां आपकी प्रोफाइल ही देखती हैं। 

10 of 11
relationship
ऑनलाइन डेटिंग करते वक्त अपनी फर्जी प्रोफाइल और फर्जी डिटेल बिल्कुल भी न भरें। अगर आपकी किसी मैच से बातचीत भी चल रही है तो उसे अपने बारे में गलत जानकारी बिल्कुल भी न दें। ध्यान रखें कि आप जितने ईमानदार रहेंगे ऑनलाइन डेटिंग में आपको उतना ही ईमानदार पार्टनर मिलेगा।
विज्ञापन

11 of 11
relationship
ऑनलाइन डेटिंग करते वक्त उल्टे-सीधे मैसेज न लिखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें