फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2025: बिना पार्टनर के वैलेंटाइन डे कैसे मनाएं, ताकि महसूस न हो अकेलापन

Thu, 13 Feb 2025 09:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां ऐसे ही लोगों के लिए वैलेंटाइन डे मनाने के सुझाव दिए जा रहे हैं जो अकेले हैं और किसी तरह की रोमांटिक भावना नहीं रखते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अकेले कैसे मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : istock
 
Valentine Day 2025: वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। वैलेंटाइन सप्ताह को लेकर कपल, या ऐसे लोग जो किसी को पसंद करते हैं, वह काफी उत्साहित होते हैं। शादीशुदा जोड़े, या प्रेमी/प्रेमिका अपने पार्टनर के साथ प्यार का पर्व मनाते हैं। वहीं कुछ लोगों के लिए ये दिन इजहार ए मुहब्बत का खास मौका होता है। हालांकि जो लोग सिंगल हैं, वह वैलेंटाइन डे पर खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले तो फिर भी एक दूसरे के साथ कई तरह से इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं लेकिन सिंगल लोग वैलेंटाइन डे पर बोरियत महसूस करते हैं, क्योंकि उनके दोस्त भी अपने पार्टनर के साथ इस दिन होते हैं। यहां ऐसे ही लोगों के लिए वैलेंटाइन डे मनाने के सुझाव दिए जा रहे हैं जो अकेले हैं और किसी तरह की रोमांटिक भावना नहीं रखते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Skin Care - फोटो : Adobe stock
खुद से प्यार करें 

इस दिन को सेल्फ-केयर के साथ मनाएं। खुद को रिलैक्स करने के लिए कोई अच्छा फेस मास्क लगाएं, स्किन केयर करें या घर पर ही स्पा जैसा माहौल बनाएं। अपने लिए कुछ नया खरीदें, जैसे कपड़े, परफ्यूम, या कोई ऐसी चीज जो आपको खुश करे। अपने लिए पसंदीदा डिश बनाएं या अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से ऑर्डर करें।
विज्ञापन

3 of 5
Friends - फोटो : Istock
दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं

किसी करीबी दोस्त के साथ मूवी देखने जाएं, डिनर करें या कैफे में समय बिताएं। परिवार के साथ खास समय बिता सकते हैं। माता-पिता या भाई-बहनों के साथ बातें करें, गेम खेलें या मिलकर कुछ स्पेशल प्लान करें। अपनी सिंगल दोस्त मंडली के साथ छोटी-सी पार्टी करें, गिफ्ट एक्सचेंज करें और मस्ती करें।

4 of 5
cooking - फोटो : Adobe stock
अपने पसंदीदा शौक पूरे करें

कोई नई एक्टिविटी ट्राई करें जैसे पेंटिंग, कुकिंग, डांस, योगा, या कोई नया म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट सीखें।अपनी पसंदीदा मूवी या वेब सीरीज देखें। रोमांटिक या कॉमेडी मूवी देखकर मूड हल्का करें।बाहरी गतिविधियां जैसे पार्क में घूमने जाएं, सोलो ट्रिप प्लान करें, या किसी नए कैफे में जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला - फोटो : Freepik
दूसरों की मदद करें

किसी जरूरतमंद को मदद करें। किसी NGO में जाकर बच्चों के साथ समय बिताएं या किसी को सरप्राइज गिफ्ट दें। घर पर पालतू जानवरों के साथ समय बिताएं: अगर आपके पास पालतू जानवर हैं तो उनके साथ प्यार भरे पल बिताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें