Valentine Day 2024: प्यार करने वालों के लिए वैलेंटाइन डे किसी त्योहार से कम नहीं। इस दिन को हर आशिक अपने साथी के साथ कुछ खास तरीके से मनाना चाहते हैं। शादीशुदा हों या प्रेमी युगल, हर कोई वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने साथी से प्यार का इजहार कर सकते हैं। हालांकि सिंगल वैलेंटाइन सप्ताह में कुछ अकेलापन महसूस कर सकते हैं और अपने जीवन में एक साथी की चाह रखते हैं जिनके साथ वह वैलेंटाइन डे मना सकें। अधिकतर युगलों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन अगर वैलेंटाइन सप्ताह से पहले आपका ब्रेकअप हो गया हो तो ये मोहब्बत के दिन आपको विचलित कर सकते हैं।
वैलेंटाइन सप्ताह पर आपका खोया हुआ प्यार दोबारा याद आ सकता है। भले ही सोच समझ कर आपने अलग होने का फैसला लिया हो लेकिन वैलेंटाइन वीक आपको फैसले पर पछतावा करने पर मजबूर कर सकता है क्योंकि प्यार के सप्ताह का हर दिन आपको अपने एक्स की याद दिलाता है और टूटे हुए रिश्ते में वापस जाने के लिए विवश करने लगता है। ऐसे में क्या करना चाहिए?
अगर इस वैलेंटाइन डे से पहले आपका ब्रेकअप हो जाए तो खुद को संभालें। इस के लिए कुछ तरीके हैं, जिसे अपनाकर ब्रेकअप के बाद वैलेंटाइन डे आपके लिए मुश्किल नहीं रहेगा।