फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2024: सिंगल होने का उठाएं लुत्फ, इस तरह मनाएं वैलेंटाइन डे

Tue, 06 Feb 2024 02:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सिंगल कैसे मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : Istock
Valentine Day 2024 Celebration Ideas For Singles: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। यह दिन हर प्यार करने वालों के लिए किसी त्योहार के जैसा होता है। वैलेंटाइन डे पर लोग अपने साथी के साथ वक्त बिताते हैं। एक दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं, तोहफे और अन्य कई तरीकों से उन्हें खास महसूस कराते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं वैलेंटाइन डे से एक सप्ताह पहले ही मोहब्बत का उत्सव शुरु हो जाता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाए जाने वाले वैलेंटाइन वीक में रोज डे, प्रपोज डे, टेडी डे, चॉकलेट डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे भी आता है। ये सारे ही दिन साथी से अपने दिल की बात कहने के तरीके के रूप में मनाते हैं। 

जहां वैलेंटाइन डे के मौके पर कपल बेहद उत्साहित होते हैं और फरवरी आते ही तरह तरह की योजनाएं बनाने लगते हैं, वहीं सिंगल लोग यानी जो किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं होते या किसी के प्यार में नहीं होते, वो वैलेंटाइन डे पर उदासी महसूस करते हैं। उनके कमिटेड दोस्त अपने पार्टनर के साथ व्यस्त हो जाते हैं और सिंगल अकेला महसूस कर सकते हैं। ऐसा नहीं कि वैलेंटाइन डे केवल आशिकों का दिन है, बल्कि ये तो प्यार करने वालों का दिन है। सिंगल खुद से प्यार करते हैं, अपने दोस्तों और परिवार से प्यार करते हैं। ऐसे में सिंगल लोग भी वैलेंटाइन डे उतने ही उत्साह से मना सकते हैं, जितना कि कपल। आइए जानते हैं सिंगल कैसे मनाएं वैलेंटाइन डे।
विज्ञापन

2 of 5
फैमिली के साथ पिकनिक - फोटो : Istock
परिवार संग पिकनिक 

वैलेंटाइन डे को अपने परिवार के साथ मना सकते हैं। इस दिन अपने परिवार के साथ मजेदार वक्त बिताएं। उन्हें लेकर पिकनिक पर जाएं। इस मौके पर अपने माता पिता को आई लव यू बोलकर अपने प्यार का अहसास कराएं और उन्हें बताएं कि पार्टनर ही नहीं वह भी आपके जीवन में कितने अहम हैं। परिवार को लेकर मंदिर भी जा सकते हैं। शाम में कहीं बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Friends - फोटो : istock
दोस्तों संग मस्ती

वैसे तो दोस्तों के साथ आप अक्सर हैंगआउट करते हैं लेकिन वैलेंटाइन डे के मौके पर आपके कमिटेड दोस्त अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ व्यस्त हो सकता है। ऐसे में आप उन्हें देखकर अकेला महसूस न करें। बल्कि भूल जाएं कि दुनिया में आप ही केवल सिंगल हैं। अपने सारे सिंगल दोस्तों को एकत्र करें और उनके साथ मिलकर इस दिन को सेलिब्रेट करें। किसी दोस्त के घर मिलकर लंच कर सकते हैं। कहीं बाहर घूमने या पार्टी करने जा सकते हैं। 

4 of 5
सफर पर जाएं  - फोटो : Istock
सफर पर जाएं 

घूमने का शौक है तो वैलेंटाइन डे के मौके पर सोलो ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। चाहें तो परिवार या दोस्तों के साथ भी किसी हिल स्टेशन या आसपास के किसी पर्यटन स्थल की सैर की योजना बना सकते हैं। दो तीन दिन शहर से बाहर एक छोटी सी ट्रिप आपका मूड फ्रेश कर देगी, साथ ही आपके जीवन में पार्टनर की कमी भी महसूस नहीं होने देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
solo travel
अपने लिए वक्त निकालें

सिंगल होने के भी कुछ फायदे हैं। कपल अक्सर एक दूसरे के लिए वक्त निकालने के चक्कर में खुद को वक्त नहीं दे पाते। लेकिन सिंगल व्यक्ति का जीवन काफी सुलझा और खुद में खुश रहने वाला हो सकता है। वैलेंटाइन डे के मौके पर खुद को वक्त दें। अपने छूटे हुए काम निपटा लें। शाॅपिंग पर जा सकते हैं। पार्लर या सैलून जा सकते हैं। घर पर कोई सीरीज देख सकते हैं। वो करें जो आपको पसंद हो। ऐसे करते हुए सेल्फी लें और अपडेट करके ये बताएं कि सिंगल होने के भी बहुत फायदे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें