फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day 2019: इस खास वजह से सब लोगों को सेलिब्रेट करना चाहिए वैलेंटाइन

Wed, 30 Jan 2019 12:27 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जल्द ही प्यार का महीना फरवरी आने वाला है।फरवरी को प्यार का महीना इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इस महीने वैलेंलाइन वीक जो आता है।वैलेंटाइन को लेकर अक्सर लोगों का मानना होता है कि ये खास दिन सिर्फ कुंवारे लोगों के लिए ही होता है।तो आपको बता दें, वो खास वजह जो कहती हैं इस प्यार के इस त्योहार को हर किसी को मनाना चाहिए।    
विज्ञापन

2 of 5
रूठे पार्टनर को मनाने का मौका
वैलेंटाइन वीक के दौरान पूरी फिजा ही रोमांटिक हो जाती है। जिम से लेकर रेस्टोरेंट्स तक में कपल ऑफर शुरू हो चुके हैं, बाजार में एक से बढ़ तक एक गिफ्ट आइटम्स सज चुके हैं। यहां तक कि म्यूजिक चैनल्स भी रोमांटिक गानों की प्लेलिस्ट के साथ तैयार हैं। तो आप भी मौके पे चौका मारिए और अपने रूठे प्यार को मना लीजिए। रोमांटिक माहौल में आप प्यार जताएंगे, तो वह पुरानी सारी बात भूल जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : file photo
क्रश को इंप्रेस करने का मौका
वैलेंटाइन्स डे के बहाने आप अपने क्रश को डेट पर चलने के लिए पूछ सकते हैं। अगर वह भी आपको पसंद करती हैं तो बहुत ज्यादा गुंजाइश है कि इस रोमांटिक मौसम में वह आपका ऑफर नहीं ठुकराएंगी। अगर वह आपके साथ डेट पर चलने को तैयार ना भी हों, तो भी आप रोज़ डे या चॉकलेट डे के बहाने उन्हें सरप्राइज देकर इंप्रेस कर सकते हैं।

4 of 5
- फोटो : file photo
खुद को जानने का मौका
जरूरी नहीं कि प्यार हमेशा किसी और से किया जाए। खुद से प्यार करना भी बहुत जरूर है। वैलेंटाइन्स डे पर अगर आप सिंगल हैं, तो आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए।आप डेट की जगह सोलो ट्रिप पर जाइए, सैलून सर्विस लेकर खुद को पैंपर करिए, खुद के लिए गिफ्ट खरीदें और हर वो काम करिए जिससे आपको बेहद खुशी मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : file photo
सेलिब्रेशन का बहाना
भागदौड़ भरी जिंदगी में पार्टी करने का बहाना मिल जाए, इससे बड़ी बात और क्या होगी। ठीक उसी तरह, भले हम प्यार रोज जताते हों, लेकिन उसका जश्न एक दिन तो मनाना बनता है बॉस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें