प्रेम और इजहार का महीना है फरवरी। इसकी शुरुआत होते ही दिल में दबे एहसास जुबां पर आने लगते हैं और युवा अपने दिल की बात कहने के लिए इस खास दिन का इंतजार करते हैं। वैसे तो वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन उससे पहले ही युवा तैयारी करने लगते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है।
इस दिन एक-दूसरे से प्यार करने वाले, अपने प्यार को पहली बार जाहिर करने वाले या नई दोस्ती की शुरुआत करने वाले अलग-अलग रंगों के फूल देते हैं। वैसे आमतौर पर हम सभी लाल गुलाब ज्यादा पसंद करते हैं और रोज डे के दिन हम लाल गुलाब देते हैं। पर क्या आपको पता है कि हर गुलाब का रंग किसी न किसी रिश्ते का प्रतीक होता है तो आइए जानते हैं कब और किसे कौन से रंग का गुलाब का फूल दें।