फरवरी यानी प्यार का महीना। इस महीने युवा प्यार का उत्सव मनाते हैं। अपनी पसंद के लड़के या लड़की को प्रपोज करते हैं। हर कोई चाहता है कि उसे उसके पसंद का प्यार मिले और वो अपने पार्टनर के साथ खुशहाल जिंदगी बिताए। भारतीय ज्योतिषशास्त्र के हिसाब से राशि के मुताबिक हर व्यक्ति का मिजाज एवं स्वभाव अलग होता है। ऐसे में हम आपको मेष राशि के जातकों का स्वभाव और इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को प्रपोज करते वक्त उन्हें क्या सावधानी बरतनी चाहिए इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।