फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2019: मेष राशि के लड़कों का होता है ऐसा स्वभाव, प्रपोज करने से पहले बरतें ये सावधानी

Fri, 08 Feb 2019 11:33 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship
फरवरी यानी प्यार का महीना। इस महीने युवा प्यार का उत्सव मनाते हैं। अपनी पसंद के लड़के या लड़की को प्रपोज करते हैं।  हर कोई चाहता है कि उसे उसके पसंद का प्यार मिले और वो अपने पार्टनर के साथ खुशहाल जिंदगी बिताए। भारतीय ज्योतिषशास्त्र के हिसाब से राशि के मुताबिक हर व्यक्ति का मिजाज एवं स्वभाव अलग होता है। ऐसे में हम आपको मेष राशि के जातकों का स्वभाव और इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को प्रपोज करते वक्त उन्हें क्या सावधानी बरतनी चाहिए इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
relationship
पंडित विजय काशिव के मुताबिक, मेष राशि के जातक तेजी से काम करने वाले, आशावादी और आत्मकेंद्रित होते हैं। राशि चक्र की प्रथम राशि होने के कारण ये शिशु की तरह मासूम होते हैं। इनका प्रतीक मेढ़ा होता है, जो निडर और साहसी होता है। इस राशि के जातक हमेशा अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। ऐसे जातक अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
relationship
मेष राशि के जातक किसी लक्ष्य को निर्धारित करने के पश्चात अति उत्साह के साथ उस पर कमर कसकर लग तो जाते हैं, लेकिन कार्य के प्रति अंत तक उत्साह नहीं बरकरार रख पाते हैं। नतीजतन, बहुत जल्दी अपनी रुचि खो देते हैं। ऐसे जातक बहुत लंबे समय तक किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर पाते हैं।
 

4 of 5
relationship tips
मेष राशि के जातकों से जुड़ी अच्छी बात यह है कि ये अपनी निराशा और गुस्से को जल्दी भूल जाते हैं और फिर से एक मासूम बच्चे की तरह व्यवहार करने लगते हैं। ये भावुक होते हैं, इसलिए ये हर चीज की शक्तिशाली प्रतिक्रिया देतें हैं, लेकिन इनका मकसद गलत नहीं होता हैं। इनकी मासूमियत लोगो को आकर्षित करती है, लेकिन इनकी अधीरता और आवेग में आना भी इनकी विशेष पहचान होती है। ये करिश्माई, साहसी और दोस्ताना होते हैं। यदि ये धीरज रखना और कूटनीति सीख लें तो ये अनोखे नेता बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship tips
ऐसे में मेष राशि के जातक इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर को प्रपोज करते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उन्हें गुस्सा बिल्कुल भी नहीं करना है। गुस्सा उनका काम बिगाड़ सकता है। गुस्से में उनके हाथ से उनका प्यार भी जा सकता है। मेष  राशि के जातक प्रपोज करते वक्त अपनी वाणी पर विशेष  ध्यान दें और नामतोल कर अपनी बात रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें