वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में एक-दूसरे से प्यार करने वाले कपल्स सरप्राइज देने की भी तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इस अति उत्साह में कभी-कभी वह गलत गिफ्ट को पसंद कर लेते हैं जो उनके पार्टनर को बुरा लग सकता है। इस कारण रिश्ते में कभी-कभी खटास भी पैदा हो जाती है। इसलिए लड़कों को अपनी गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट्स लेते हुए कई सारे चीजों का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि गलत गिफ्ट के चुनाव से आपकी गर्लफ्रेंड इंप्रेस तो नहीं नाराज जरूर हो जाएगी।