दहेज, पारिवारिक अशांति, घरेलू हिंसा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और किसी छोटी सी बात पर बड़ा विवाद हो जाना पति-पत्नी के बीच तलाक की वजह बन सकता है। लेकिन आपको बता दें कि कुछ अजीबोगरीब कारण के चलते भी तलाक संभव है। ऐसे कई मामले देखें गए हैं जिनमें कुछ असामान्य कारण तलाक की वजह बन सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे रोचक कारण जो आपके और आपकी पत्नी के बीच तलाक करा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
अगर आपके पति या पत्नी को कोई खास एलर्जी है तो वो आप दोनों के रिश्ते को बिगाड़ सकता है। पसीने की बदबू से एलर्जी, जूते उतारने के बाद पैरों से आने वाली बदबू से एलर्जी, किसी विशेष फल या सब्जी से एलर्जी के चलते पति-पत्नी के बीच तलाक संभव है।
विज्ञापन
3 of 6
आपको बता दें कि दोस्तों को बहुत अधिक गिफ्ट देने की वजह से भी कई बार तलाक हुए हैं। आपके पार्टनर का अपने दोस्तों को बहुत ज्यादा गिफ्ट देना भी आपके रिश्ते को बिगाड़ने की वजह बन सकता है। अक्सर महिलाएं अपने दोस्तों के लिए गिफ्ट खरीदने को लेकर काफी उत्सुक होती हैं। ऐसे में उनके पति को ये बात बुरी भी लग सकती है।
4 of 6
महिलाओं के बाथरूम में घंटों बिताने की आदत पुरुषों को काफी परेशान करती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपके तलाक का कारण भी बन सकती है। ऐसा कई बार देखा गया है कि पति- पत्नी के बीच बाथरूम को लेकर लड़ाई हुई और बात तलाक तक पहुंच गई।
विज्ञापन
5 of 6
कई बार ऐसा भी होता है कि पति-पत्नी जिस झूठ को सालों से छिपाकर रखे हुए होते थे, वो अचानक से एक दिन सामने आ जाता है। मगर यह बात भले ही बहुत बड़ी न हो, लेकिन तलाक की नौबत ला सकती है। दरअसल ऐसे में सामने वाले का भरोसा टूटता है और उसे लगता है कि उससे और भी कई बातें छुपाई जा रही है।
रात में खर्राटे लेने की वजह से तलाक होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। मगर अब इन मामलों की तरह देर रात तक सोशल मीडिया के इस्तेमाल और मोबाइल पर रात के समय बार-बार मैसेज देखने की आदत रिश्ते बर्बाद कर देती है।