फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन लक्षणों से पहचानिए कैसे हैं आपके पतिदेव, खुल जाएंगी आंखें

Fri, 18 Nov 2016 03:12 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Getty Images
भारतीय समाज में कुछ इस तरह के पति आपको आसानी से मिल जाएंगे। जानिए किस तरह के पतियों के साथ निभाना मुश्किल और किसके साथ आसान?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Getty Images
कुछ पति ऐसे होते हैं जो अपनी बीवी को एक ट्राफी की तरह लेते हैं। ऐसे पति अपनी पत्नियों की खूबसूरती की दूसरों के सामने शेखी बघारते हैं। उनकी तरक्की और सफलता को लेकर भी लोगों में गाते फिरते हैं लेकिन वास्तव में उनके स्वभाव के क्या अच्छे गुण हैं इस बारे में बात भी नहीं करते। इस तरह की स्थिति में पत्नियां कई बार भावात्मक स्तर पर खुद को दूर पाती हैं और खुद को कमजोर महसूस करती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Getty Images
कुछ पति अपनी पत्नियों को घर का काम करने वाली और घर के फैसलों में उनकी भागीदारी के नाम पर दूर भागते हैं। ऐसे पतियों का मानना है कि पत्नियां सिर्फ घर सांभले के लिए होती हैं। घर के पैसों के जुड़े किसी भी फैसले में उनको शामिल नहीं करते। उनकी कोई आवाज नहीं होती। बच्चों और घर को संभालना ही उनका एक मात्र धर्म है।

4 of 8
- फोटो : Getty Images
कुछ इस तरह के पति भी मिलते हैं जो भीड़ में भी अपनी पत्नी का हाथ पड़ने और प्यार जताने से पीछे नहीं रहते। कुछ जगहों पर तो ये देखकर अच्छा लगता है लेकिन हमेशा हर जगह इस तरह के व्यवहार से कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : Getty Images
भावात्मक तौर पर जुदा रहने वाले पति भी होते हैं। ये हर स्थिति में अपनी पत्नी को प्यार जताने में गुरेजते हैं। ना ही बहुत ज्यादा भावात्मक स्तर पर होने वाले लगाव को खुलकर जताते हैं। हमेशा ही पत्नी पर पूरी जिम्मेदारी डालकर खुद परिवार और रिश्तेदारों से अगल-थलग रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : Getty Images
कुछ तो शादी के बाद मम्मी के प्यारे और होनहार बेटे रहना ही पसंद करते हैं। अपने खुद के और परिवार से जुड़े हर फैसले के लिए मां पर ही निर्भर रहते हैं। कई बार तो पत्नी को कोई समस्या बताने से पहले मां से ही समस्या का समाधान मांग बैठते हैं। इनके लिए हमेशा ही मां दुनिया का सबसे बेहतर खाना बनाती है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Getty Images
कई पति ऐसे भी मिल जाते हैं जो काफी शक्की मिजाज के होते हैं। हर जगह अपनी पत्नियों पर नजर रखते हैं। उनके फोन को चेक करते रहते हैं, कहां और क्यों जा रही हैं इसपर उनकी हमेशा नजर रहती है। इन्हें आपके हर पल की जानकारी चाहिए होती है। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : Getty Images
एक अच्छे दोस्त जैसे पति। इस तरह के पति की चाहत हर लड़की की होती है। इनके साथ कैसी भी स्थिति हो ये हमेशा आपके साथ रहेंगे। इनके साथ हर तरह की बात को शेयर कर सकते हैं। अच्छा वक्त हो या बुरा ये आपका साथ देने वाले हैं। किसी लड़ाई या बहस के बाद भी दोबारा संबंधों को अच्छा कर लेते हैं और आपको याद भी नही रहेगा कि कभी लड़ाई भी हुई थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें