फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Letter Baby Names: बेटे या बेटी का रखें र अक्षर से शुरू होने वाला मॉडर्न नाम, ये रही सुंदर नामों की सूची

Thu, 19 Jun 2025 03:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Baby Names Starting With R Letter यहां हिंदू लड़के और लड़कियों के लिए तुला राशि के र अक्षर से शुरू होने वाले नामों की सूची दी जा रही है, जो आज के युग के मुताबिक आधुनिक और नए हैं। इस तरह के नाम कम ही सुनने को मिलते हैं लेकिन इनका अर्थ खूबसूरत है। 
विज्ञापन
1 of 7
र अक्षर से बच्चे का नाम - फोटो : AI
Baby Names Starting With R Letter: बच्चे का नाम रखना एक अहम जिम्मेदारी है। माता-पिता बच्चे के जन्म के बाद पहली बार बच्चे के लिए जो अहम फैसला लेते हैं, वह उसका नामकरण करना ही होता है। अभिभावक बच्चे का नाम रखने के लिए उसके जन्म से पहले से ही उत्साहित रहते हैं। कुछ लोग तो अपने बच्चे का नाम जन्म से पहले ही तय कर लेते हैं तो कुछ जन्म तिथि और उसकी कुंडली के मुताबिक नामकरण करते हैं। कई बार राशि के अनुसार बच्चे का नाम रखना होता है। ऐसे में अगर आपके बेटे या बेटी का नामकरण तुला राशि में होना है तो र या त अक्षर से शुरू होने वाले नाम रख सकते हैं। अगर माता-पिता अपने बच्चे को र अक्षर का नाम देना चाहते हैं तो तुला राशि के अनुसार रा, री, रू, रे, रो से शुरू होने वाले नाम रखें। 

यहां हिंदू लड़के और लड़कियों के लिए तुला राशि के र अक्षर से शुरू होने वाले नामों की सूची दी जा रही है, जो आज के युग के मुताबिक आधुनिक और नए हैं। इस तरह के नाम कम ही सुनने को मिलते हैं लेकिन इनका अर्थ खूबसूरत है। इस लेख में देखिए बेटे या बेटी के लिए र अक्षर से आधुनिक और अर्थपूर्ण नामों की सूची।
  
विज्ञापन

2 of 7
र अक्षर से बेटी का नाम - फोटो : adobe stock
र अक्षर से लड़कियों के आधुनिक और अर्थपूर्ण नाम

राशा


राशा नाम आज के युग का है। ये नाम नया है और यूनिक भी है। हालांकि राशा शब्द का अर्थ बहुत सुंदर है। राशा सुंदर हिरण को कहते हैं। बेटी के लिए राशा नाम आधुनिक के साथ ही सुंदर अर्थ वाला है।


राध्या


राधा नाम तो आपने बहुत बार सुना होगा। श्रीकृष्ण की प्रेमिका राधा से प्रेरित राध्या नाम माॅर्डन और अनोखा है। राध्या का मतलब होता है जो पूजा के योग्य हो। बेटी का नाम राध्या रख सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
र अक्षर से बेटी का नाम - फोटो : adobe stock
रेवा

रेवा एक नदी का नाम है। नर्मदा नदी का दूसरा नाम रेवा है। इसके अलावा माता दुर्गा के कई नामों में से एक रेवा भी है। रेवा नाम का अर्थ चंचल, तेज, एक सितारे से भी है।


रेयांशी

अपनी लाडो का नाम तुला राशि में रखना चाहते हैं तो रेयांशी नाम रखें। रेयांशी देवी लक्ष्मी का एक स्वरूप है। बेटी तो लक्ष्मी स्वरूपा ही होती हैं, इसलिए उस पर ये नाम भी जचेंगा। रेयांशी का मतलब है भगवान विष्णु का अंश या सुंदर लड़की। 

4 of 7
र अक्षर से बेटी का नाम - फोटो : adobe stock
रुचा

अपनी बिटिया का नाम रुचा रख सकते हैं। रुचा का अर्थ बहुत सुंदर है। वैदिक गीत को रुचा कहा जाता है। रुचा का मतलब प्रकाश या प्रतिभा से भी है।


रूहानी

रूहानी का मतलब आध्यात्मिक या पवित्र होता है। रूहानी यानी जो रूह से संबंधित हो। यह नाम रूही शब्द से बना है। रूह यानी आत्मा या प्राण। रूहानी नाम काफी मनमोहक भी है।
विज्ञापन

5 of 7
र अक्षर से बेटे का नाम - फोटो : Adobe stock
र अक्षर से लड़कों के आधुनिक और अर्थपूर्ण नाम


रियांश


रियांश नाम का मतलब है सूर्य की पहली किरण या भगवान विष्णु का अंश। आपका बेटा आपके जीवन में सूरज की पहली किरण के जैसा ही है। साथ ही ये नाम भगवान से संबंधित है। ऐसे में आधुनिक से साथ ही रियांश धार्मिक नाम भी है।


रिहान

रिहान का मतलब है जिसे भगवान ने चुना हो या जो शत्रुओं का नाश करने वाला हो। यह हिंदू  धर्म से जुड़ा नया और सुंदर अर्थ वाला नाम है। ईश्वर के उपहार को भी रिहान कहते हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 7
र अक्षर से बेटे का नाम - फोटो : Adobe stock
रोशित

रोशित का मतलब है सही व्यक्ति या सच्चा होना। माना जाता है रोशित नाम के लोग स्वभाव से अच्छे, धैर्यवान और घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं। 


राघव 

भगवान श्रीराम के अनेक नामों में से एक नाम राघव है। राघव एक आधुनिक नाम है। यह नाम बेटे के लिए बहुत ही सुंदर, धार्मिक महत्व रखने वाला और खूबसूरत अर्थ वाला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
र अक्षर से बेटे का नाम - फोटो : Adobe stock
रुद्रांश

रुद्रांश शब्द भगवान शिव के कई नामों में से एक रूद्र से लिया गया है। रुद्रांश का मतलब भगवान शिव का अंश है। ये नाम आपके बेटे पर भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद की तरह है।


रुत्विक

रुत्विक का मतलब पुजारी, संत या इच्छा होता है। यह नाम संस्कृत भाषा से लिया गया है जो वैदिक काल में उस व्यक्ति के लिए उपयोग होता था जो यज्ञ करता है या वेदों का जानकार हो। हालांकि कलयुग में रुत्विक एक आधुनिक नाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें