Signs Of Over Caring Relationship: रिश्ते में प्यार, देखभाल और परवाह, ये सभी जरूरी हैं, लेकिन जब ये जरूरत से ज्यादा हो जाएं, तो कई बार सामने वाले को घुटन, दबाव, या बोझ महसूस होने लग सकता है। आज के दौर में जहां व्यक्ति स्वतंत्रता को प्राथमिकता देता है, वहां हर वक्त सवाल करना, हर चीज में टोकना या हर समय साथ रहना प्यार नहीं, बल्कि ओवर केयरिंग माना जाता है। प्यार में परवाह हर किसी को अच्छी लगती है लेकिन जरूरत से ज्यादा परवाह साथी को आपसे दूर कर सकती है। पार्टनर की देखभाल दबाव बन जाती है और पता भी नहीं चलता कि कब प्यार रिश्ते पर बोझ बनने लग जाता है। इस लेख में बताया जा रहा है कि किस हद तक परवाह करना सही है और कब यह रिश्ते को नुकसान पहुंचाने लगता है।