पार्टनर्स के बीच थोड़े बहुत झगड़े तो होते रहते हैं और उसके बाद एक दूसरे के बिना रहना मुश्किल होता है। अक्सर रोज के झगड़ों के बाद आप फिर से एक दूसरे पर प्यार बरसाने लगते हैं। लेकिन धीरे-धीरे ये झगड़े बड़ा मुद्दा बन जाएं और आपके पार्टनर को बात ना करने पर फर्क पड़ना बंद हो जाए तो ये खतरे की घंटी हो सकती है। इससे पहले की आपके रिश्ते में दरार आए जान लें वो क्या बातें हैं जो संकेत देती हैं की आपका पार्टनर दूर जा रहा है।