फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby Girl Sanskrit Names बेटियों के लिए संस्कृत से जुड़े अर्थपूर्ण नाम, जो आधुनिक भी हैं और खूबसूरत भी

Tue, 18 Nov 2025 04:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Baby Girl Sanskrit Names : यहां ऐसे आधुनिक, यूनिक और मनमोहक संस्कृत मूल के नामों की सूची दी जा रही है, जिनके अर्थ अद्भुत हैं, साथ ही उच्चारण भी मधुर है। 
विज्ञापन
1 of 6
बेटी के लिए संस्कृत से जुड़े नाम - फोटो : Freepik
बच्चे का नाम चुनना औपचारिकता मात्र  नहीं, बल्कि ये एक भावनात्मक और जिम्मेदारीपूर्ण कदम है। जब माता पिता अपने बच्चे को नाम देते हैं, तो उसस नाम के साथ बच्चे का व्यक्तित्व, भविष्य और अभिभावक का प्रेम जुड़ जाता है। आज के समय में जहां नामों में सौंदर्य और स्टाइल की मांग बढ़ गई है, वहीं नाम के साथ उनके खूबसूरत अर्थ और पारंपरिकता से जुड़ा रहने का प्रयास भी रहता है।

ऐसे में अगर आपके घर पर बेटी का जन्म हुआ है तो उसके लिए संस्कृत से जुड़े नामों के विकल्प को अपना सकते हैं। संस्कृत की जड़ों से निकले नाम खूबसूरत होने के साथ ही गहरी आध्यात्मिकता की छाप छोड़ते हैं। इनका कुछ असल मतलब होता है और आज के युग में ऐसे नाम यूनिक भी हो सकते हैं। 

इस लेख में ऐसे आधुनिक, यूनिक और मनमोहक संस्कृत मूल के नामों की सूची दी जा रही है, जिनके अर्थ अद्भुत हैं, साथ ही उच्चारण भी मधुर है। ये नाम न सिर्फ ट्रेंडी हैं, बल्कि समय के साथ और भी कीमती होते जाते हैं, बिल्कुल आपकी बेटी की तरह। क्योंकि ये नाम सिर्फ खूबसूरत नहीं होते, बल्कि इनमें अर्थों की गहराई, परंपराओं की जड़ें और आधुनिकता की चमक होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बेटी का नामकरण - फोटो : Instagram
बेटी के लिए संस्कृत में युनिक नाम

आर्याही 

ये माता दुर्गा के अनेक स्वरूपों में से एक है। आर्याही ऐसा नाम है जो शक्ति, साहस और दिव्य सुरक्षा का प्रतीक है। आर्याही आधुनिक होने के साथ-साथ आध्यात्मिक अर्थों से जुड़ा हुआ खूबसूरत नाम है।

धृति

धृति का मतलब है धैर्य और साहस। धृति वह गुण है जो हर मजबूत लड़की की पहचान होता है, अटल, संतुलित और विवेकी। यह नाम बेटी की भविष्य की शक्ति को दर्शाता है।
विज्ञापन

3 of 6
new born baby - फोटो : Adobe stock
ईश्विका

इश्विका नाम का अर्थ है दिव्य ऊर्जा। ईश्विका वह नाम है जो ईश्वर की चेतना, तप और उजास को समेटे हुए है। ये नाम आधुनिक, अनोखा और अत्यंत सकारात्मक है।

किविरा

किविरा का मतबल प्रकाश की किरण से है। यह नाम नन्ही बच्ची के जीवन में नई रोशनी और नई उम्मीद का प्रतीक है। उच्चारण में भी बहुत नया और मधुर है।

4 of 6
बेबी - फोटो : Instagram
मायरा

मायरा का मतलब होता है उज्ज्वल या चमकती हुई। मायरा नाम आधुनिक होने के साथ ही ग्लोबल नामों की सूची में भी शामिल होता है। हालांकि इसकी जड़े संस्कृत से जुड़ी हैं।

रायरा

रायरा नाम बहुत ही यूनिक है। इस नाम भी भारतीय आध्यात्मिकता और आधुनिकता का अनोखा मेल है। रायरा का अर्थ शक्तिशाली या दिव्य होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
बेटी का नाम - फोटो : Adobe
सायशा

सायशा का अर्थ होता है सार्थक जीवन। ये नाम जीवन के उद्देश्य, सुंदरता और गहराई को दर्शाता है। बेटी के लिए काफी यूनिक, आधुनिक और अर्थपूर्ण नाम है।

सियारा

सियारा नाम माता सीता से जुड़ा पवित्रता का भाव लिए हुए है। इस नाम का अर्थ है पवित्र या तेजस्वी। माता सीता की तरह ये नाम भी कोमत, शालीन और उज्जवल व्यक्तित्व का प्रतीक बन सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
baby girl - फोटो : adobe stock
तार्वी

ये नाम नए दौर की लड़कियों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। तार्वी नाम का अर्थ वीर और साहसी होता है। अपनी बेटी को साहसी, आत्मविश्वासी और निर्भीक बनाना चाहते हैं तो ऐसा नाम उसके व्यक्तित्व का प्रतीक बनेगा। 

वृहा

वृहा या व्रिहा का मतलब शक्ति और सामर्थ्य से है। व्रिहा नाम दृढ़ता और आंतरिक बल का संदेश देता है। ये नाम छोटा, अनोखा और बेहद प्रभावशाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें